Surya Grahan August 2026: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में होने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण के लेकर लोगों के मन में कईं सवाल हैं। खास बात ये है कि ये सूर्य ग्रहण सावन मास की अमावस्या पर लगेगा।
Solar Eclipse August 2026 Date and Time: सूर्य ग्रहण यानी सोलर एक्लिप्स खगोलीय घटनाएं है जो समय-समय पर घटती रहती हैं। हजारों सालों से ये लोगों की जिज्ञासा का विषय रहा है और आज भी इस पर हजारों शोध हो रहे हैं। अगस्त 2026 में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है जिसे लेकर लोगों के मन में बहुत उत्सुकता है। लोग ये जानना चाहते हैं कि क्या ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा और यदि दिखाई देगा तो इसके सूतक का समय क्या रहेगा? आगे जानिए इन सभी सवालों के जवाब…
25
कब होगा 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में हो चुका है और अब दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में होने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार ये सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन सावन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में हरियाली अमावस्या, हरेली, दीप पूजा और जेडी पर्व-उत्सव मनाए जाएंगे।
35
12 अगस्त 2026 को कब से कब तक होगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समय के अनुसार 12 अगस्त 2026 को होने वाले सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा। इसकी समाप्ति मध्य रात्रि 1 बजकर 28 मिनिट पर होगी। सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनिट रहेगी। जहां भी ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके सूतक आदि नियम मान्य होंगे।
वैज्ञानिकों के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को खग्रास सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। ये ग्रहण पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, ग्रीनलैंड, उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।
12 अगस्त 2026 के सूर्य ग्रहण का सूतक कब से कब तक रहेगा?
धर्म ग्रंथों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले से शुरू हो जाता है। इस हिसाब से 12 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। चूंकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।