Surya Grahan 2026: 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण घर बैठे कैसे देखें लाइव? जानें सूतक काल का समय

Published : Aug 10, 2026, 08:32 AM IST

Solar Eclipse 2026 Live Streaming: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होने वाला है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस ग्रहण को लेकर लोगों के मन में बहुत उत्सुकता है। सभी इसके बारे में जानना चाहते हैं।

PREV
15
जानें सूर्य ग्रहण 2026 की डिटेल

Surya Grahan Sutak Time 2026: 12 अगस्त को साल का एक बेहद खास खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अटलांटिक से होते हुए यूरोप के कुछ क्षेत्रों तक दिखाई देगा। पूर्ण ग्रहण की पट्टी ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल के एक हिस्से से होकर गुजरेगी। वहीं यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कई इलाकों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण देख सकेंगे।

25
क्या भारत में दिखेगा 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण?

वैज्ञानिकों की मानें तो 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। जिन देशों में ये सूर्य ग्रहण दिखाई देगा सिर्फ वहीं इसका सूतक माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 4 मिनिट से शुरू होगा जो मध्य रात्रि 1 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को: सूतक काल, ग्रहण का समय और धार्मिक नियम, सब कुछ यहां जानें

35
12 अगस्त को सूर्य ग्रहण का सूतक काल कब से शुरू होगा?

विद्वानों के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल वहीं मान्य होता है, जहां ये दिखाई देता है। सूर्य ग्रहण का सूतक इसके शुरू होने से 12 घंटे पहले से माना जाता है। जिन देशों में जिस समय पर शुरू ग्रहण शुरू होगा, उसके ठीक 12 घंटे पहले से सूतक काल माना जाएगा। अलग-अलग देशों में इसका समय भी भिन्न रहेगा।


ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या नहीं? जानें पूरी गाइड लाइन

45
घर बैठे कैसे देखें ऑनलाइन सूर्य ग्रहण?

अगर आप ऐसे स्थान पर हैं जहां सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इस खगोलीय घटना को ऑनलाइन लाइव भी देखा जा सकेगा। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और खगोल विज्ञान से जुड़ी वेबसाइटें सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगी। नासा (NASA) की ओर से भी सूर्य ग्रहण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ग्रहण की लाइव कवरेज उपलब्ध कराएगी।

55
इन प्लेटफॉर्म पर भी होगी लाइव स्ट्रीमिंग

सदर्न इलिनॉय यूनिवर्सिटी और NASA के SolarSTEAM प्रोग्राम के जरिए भी सूर्य ग्रहण की लाइव कवरेज उपलब्ध होगी। इसके अलावा TimeandDate.com और Slooh जैसे प्लेटफॉर्म भी इस खगोलीय घटना की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग करेंगे। वहीं Virtual Telescope Project 2.0 स्पेन और इटली से सूर्य ग्रहण के लाइव दृश्य दिखाएगा।


धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories