ये हैं महिलाओं के 5 गहनें, इनमें से एक भी गुम या चोरी हो जाए तो माना जाता है अपशकुन

Published : Jan 06, 2020, 09:44 AM IST
ये हैं महिलाओं के 5 गहनें, इनमें से एक भी गुम या चोरी हो जाए तो माना जाता है अपशकुन

सार

महिलाओं के श्रृंगार में गहनों का काफी अधिक महत्व होता है। शास्त्रों की मान्यता है कि जिन घरों में महिलाएं सुंदर वस्त्रों के साथ ही गहनें भी धारण करती हैं, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

उज्जैन. स्त्रियां सोने या चांदी के गहनें धारण करती हैं। इन धातुओं के गहने गुम होते हैं तो इनसे भविष्य में होने वाली घटनाओं के शुभ-अशुभ संकेत मिल सकते हैं। जानिए गहनों से जुड़े शकुन-अपशकुन...

नथ
अगर किसी महिला की नथ यानी नोज रिंग खो जाती है तो सावधान होकर काम करना चाहिए। भविष्य में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

कान की बाली
किसी स्त्री की कान की बाली खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि घर-परिवार से जुड़ा कोई बुरा समाचार मिल सकता है।

सोने की चूड़ियां
अगर सोने की चूड़ियां गुम हो जाती हैं तो महिला को बिना वजह से घर-परिवार में अपमानित होना पड़ सकता है।

पायल
किसी महिला की पायल खो जाती है तो समझ लेना चाहिए कि परिवार में किसी को चोट लगने के योग बन रहे हैं।

मंगलसूत्र
किसी भी विवाहित स्त्री के मंगलसूत्र का खोना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर पति के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है।

सोने का कारक है गुरु ग्रह
ज्योतिष के अनुसार गुरु की धातु है सोना। अगर सोने के आभूषणों की देखभाल सही ढंग से नहीं की जाती है और वे कहीं खो जाते हैं तो गुरु ग्रह अशुभ हो जाता है। मान्यता है कि सोना खोना अशुभ होता है और सोना मिलना भी अशुभ माना जाता है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम