Tulsi Vivah 2026 Date: कब करें तुलसी विवाह? जानें सही तारीख, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त, सामग्री की लिस्ट और कथा

Published : Nov 19, 2026, 12:05 PM IST
Tulsi Vivah 2026 Date

सार

Tulsi Vivah Kab Hai: हर साल कार्तिक मास में देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह करवाने की परंपरा है। इस परंपरा का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस बार तुलसी विवाह नवंबर 2026 में किया जाएगा।

Tulsi Vivah Mantra Samagri Katha: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु को तुलसी बेहद प्रिय हैं। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाता है। कुछ स्थानों पर द्वादशी तिथि पर भी ये परंपरा निभाई जाती है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ कराया जाता है। मान्यता है कि विधि-विधान से तुलसी विवाह कराने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। आगे जानिए तुलसी विवाह की डेट, पूजा विधि, मंत्र और इससे जुड़ी पौराणिक कथा...

कब करें तुलसी विवाह 2026?

इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर, शुक्रवार को है। परंपरा के अनुसार इसी दिन तुलसी विवाह किया जाएगा। कुछ स्थानों पर द्वादशी तिथि पर भी ये परंपरा निभाई जाती है। द्वादशी तिथि 21 नवंबर, शनिवार को है।

ये भी पढ़ें-
देवउठनी एकादशी 2026 कब है, कौन-से मंत्र बोलकर जगाएं भगवान विष्णु को? जानें विधि, मुहूर्त और आरती

तुलसी विवाह पूजा के लिए जरूरी सामग्री

तुलसी का पौधा, शालिग्राम जी, लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, हल्दी, रोली, चंदन, अक्षत, फूल, माला, धूप, दीपक, घी, फल, मिठाई, गन्ने के डंडे और पूजा के लिए अन्य सामग्री रखें। भगवान विष्णु के लिए पीले वस्त्र और तुलसी माता के लिए सुहाग का सामान भी रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Khatu Shyam Birthday 2026: कब है खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन? जानें सही तारीख और खास बातें

तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 06:47 से 08:09 तक
सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:50 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

तुलसी विवाह की पूजा विधि और मंत्र

- तुलसी विवाह के दिन सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद तुलसी के पौधे के आसपास की जगह साफ करें और रंगोली बनाकर सजाएं।
- शाम को पूजा के समय तुलसी के गमले के चारों ओर गन्ने के डंडे लगाकर मंडप तैयार करें। इसे फूलों और आम के पत्तों से सजाएं।
- अब तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं। उन्हें चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर और सुहाग की दूसरी सामग्री अर्पित करें। इसके बाद तिलक लगाकर फूल चढ़ाएं।
- इसके बाद शालिग्राम जी को चौकी पर स्थापित करें। उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और तिलक लगाकर फूलों की माला अर्पित करें।
- सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करें। इसके बाद तुलसी माता और शालिग्राम जी को हल्दी, रोली, चंदन, अक्षत और फूल अर्पित करें।
- पूजा के दौरान तुलसी माता की स्तुति का पाठ करें।
वृन्दा वृन्दावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नन्दिनी च तुलसी कृष्णजीवनी।।
- अब तुलसी माता और शालिग्राम जी के वस्त्रों को पवित्र धागे या चुनरी से बांधकर गठबंधन करें। विवाह की रस्म के अनुसार तुलसी माता का कन्यादान करें।
- इसके बाद शालिग्राम जी को हाथ में लेकर तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय ये मंत्र बोलें-
यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि च।
तानि तानि प्रणश्यन्ति प्रदक्षिणपदे पदे।।
- आखिर में तुलसी माता और भगवान विष्णु की आरती करें। उन्हें मिठाई और फल का भोग लगाएं। पूजा पूरी होने के बाद परिवार के सभी लोगों में प्रसाद बांटें।

तुलसी विवाह की पौराणिक कथा

प्राचीन समय में वृंदा नाम की एक पतिव्रता स्त्री थी। उसका विवाह राक्षस राजा जलंधर से हुआ था। वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त थी और उसके पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जलंधर बहुत शक्तिशाली हो गया था। उसके अत्याचारों से परेशान होकर देवताओं ने भगवान विष्णु से सहायता मांगी।
जलंधर का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने उसकी पत्नी वृंदा के पतिव्रत धर्म को भंग किया। इससे जलंधर की शक्ति समाप्त हो गई और भगवान शिव ने उसका वध कर दिया। जब वृंदा को भगवान विष्णु की लीला का पता चला तो उसने उन्हें पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। इसके बाद वृंदा ने अपने प्राण त्याग दिए।
मान्यता है कि वृंदा की राख से तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ। भगवान विष्णु ने वृंदा को वरदान दिया कि वह तुलसी के रूप में हमेशा पूजनीय रहेगी और उनके पूजन में तुलसी के बिना भोग अधूरा माना जाएगा। भगवान विष्णु शालिग्राम स्वरूप में प्रकट हुए। इसी मान्यता के अनुसार हर साल कार्तिक मास में तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कराया जाता है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Articles on

Recommended Stories

देवउठनी एकादशी 2026 कब है, कौन-से मंत्र बोलकर जगाएं भगवान विष्णु को? जानें विधि, मुहूर्त और आरती
Pew Report: 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम, ईसाई छूटेंगे पीछे, हिंदुओं पर क्या असर?