
Devuthani Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी को बहुत शुभ तिथि माना जाता है। दिवाली के करीब 11 दिन बाद आने वाली कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन होता है। मान्यता है कि इस दिन से विवाह, मुंडन और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस पर्व पर भगवान विष्णु को जगाने की विशेष परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन कौन-से मंत्रों का जाप करना चाहिए, पूजा कैसे करें और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए देवउठनी एकादशी से जुड़ी सभी जरूरी बातें...
सुबह 06:47 से 08:09 तक
सुबह 08:09 से 09:30 तक
दोपहर 11:50 से 12:34 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:12 से 01:33 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक
ये भी पढ़ें-
Khatu Shyam Birthday 2026: कब है खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन? जानें सही तारीख और खास बातें
विद्वानों के अनुसार देवठनी एकादशी व्रत का पारणा 21 नवंबर, शनिवार की दोपहर 01 बजकर 11 मिनिट से 03 बजकर 18 मिनिट के बीच करना श्रेष्ठ रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Tulsi Vivah 2026: कब करें तुलसी विवाह, 20 या 21 नवंबर? नोट करें सही डेट और पूजन सामग्री की लिस्ट
- देवउठनी एकादशी की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद हाथ में जल और चावल लेकर भगवान विष्णु के सामने व्रत रखने का संकल्प करें। पूरे दिन व्रत के नियमों का पालन करें।
- बताए गए शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की सभी सामग्री तैयार कर लें। मुहूर्त शुरू होने पर घर के साफ स्थान पर लकड़ी की चौकी रखें और उस पर भगवान विष्णु का चित्र स्थापित करें।
- भगवान विष्णु को तिलक लगाएं और फूलों की माला पहनाएं। उनके पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चंदन, अबीर, गुलाल और फूल आदि पूजा सामग्री अर्पित करें।
- भगवान को भोग लगाएं और उन्हें निद्रा से जगाने के लिए नीचे दिया गया मंत्र बोलें-
उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविंद त्यज निद्रां जगत्पते।
त्वयि सुप्ते जगन्नाथ जगत् सुप्तं भवेदिदम्।।
उत्तिष्ठोत्तिष्ठ वाराह दंष्ट्रोद्धृतवसुंधरे।
हिरण्याक्षप्राणघातिन् त्रैलोक्ये मंगलं कुरु।।
- मंत्र जाप के बाद भगवान विष्णु की आरती करें। फिर उन्हें फूल चढ़ाते हुए ये मंत्र बोलें-
इयं तु द्वादशी देव प्रबोधाय विनिर्मिता।
त्वयैव सर्वलोकानां हितार्थं शेषशायिना।।
इदं व्रतं मया देव कृतं प्रीत्यै तव प्रभो।
न्यूनं संपूर्णतां यातु त्वत्वप्रसादाज्जनार्दन।।
- देवउठनी एकादशी की रात जागरण करना चाहिए। इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और भजन-कीर्तन करते हुए रात बिताएं। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
- अगले दिन यानी 21 नवंबर, शनिवार को ब्राह्मणों को भोजन कराएं और अपनी क्षमता के अनुसार दान-दक्षिणा दें। इसके बाद व्रत का पारण करें। पारण के लिए बताए गए शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर रखें।
ऊं जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ऊं जय...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ऊं जय...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ऊं जय...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ऊं जय...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ऊं जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ऊं जय...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ऊं जय...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ऊं जय...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ऊं जय...॥
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।