
Amla Navami Vrat Katha In Hindi: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने का खास महत्व है। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। इस बार आंवला नवमी 18 नवंबर 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत रखने वाले लोगों को आंवला नवमी की कथा जरूर पढ़नी या सुननी चाहिए। आइए जानते हैं इस व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा...
पौराणिक कथा के अनुसार, विष्णुकांची नगर में कनक नाम का एक धनी क्षत्रिय रहता था। उसकी एक बेटी थी, जिसका नाम किशोरी था। एक दिन एक ज्योतिषी ने किशोरी की कुंडली देखकर बताया कि उसका विवाह जिस युवक से होगा, उसकी बिजली गिरने से मृत्यु हो जाएगी। यह सुनकर कनक बहुत दुखी हुआ और उसने बेटी को अलग भवन में रहने के लिए दे दिया।
ये भी पढ़ें-
Khatu Shyam Birthday 2026: कब है खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन? जानें सही तारीख और खास बातें
किशोरी उस भवन में रहकर ब्राह्मणों और संतों की सेवा करती थी। एक दिन शंकर नाम के ब्राह्मण उसके घर आए। किशोरी की परेशानी जानकर उन्होंने भगवान विष्णु के द्वादश अक्षर मंत्र का जाप करने और तुलसी की नियमित पूजा करने की सलाह दी। साथ ही कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह कराने को कहा।
ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2026: 18 या 19 नवंबर, कब करें आंवला नवमी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
किशोरी ने ब्राह्मण के बताए अनुसार तीन साल तक पूरी श्रद्धा से व्रत और पूजा की। इसी दौरान मुकुंद नाम का राजकुमार उससे विवाह करना चाहता था। उसकी कुंडली में वैधव्य योग होने की बात जानकर सूर्यदेव ने भी उसे समझाया, लेकिन मुकुंद अपने फैसले पर अड़ा रहा।
आखिरकार किशोरी और मुकुंद का विवाह तय हो गया। विवाह के समय अचानक तेज आंधी और बिजली चमकने लगी। इसी दौरान विलेपी नाम का एक व्यक्ति मुकुंद का हाथ पकड़ने पहुंचा। तभी आसमान से बिजली गिरी और विलेपी की मृत्यु हो गई। इस तरह मुकुंद की जान बच गई और किशोरी का वैधव्य योग टल गया।
मान्यता है कि तुलसी व्रत और भगवान विष्णु की पूजा के प्रभाव से किशोरी की मनोकामना पूरी हुई। तभी से इस व्रत को सौभाग्य, सुख और समृद्धि देने वाला माना जाता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।