
Khatu Shyam Birthday 2026 Date: हर साल बाबा श्याम का जन्मोत्सव पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू धाम में इस मौके पर विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और कई धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। मान्यता है कि इसी दिन बाबा श्याम का शीश खाटू में प्रकट हुआ था। आगे जानिए साल 2026 में खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन कब मनाया जाएगा और उनसे जुड़ी खास बातें...
ये भी पढ़ें-
Amla Navami 2026: 18 या 19 नवंबर, कब करें आंवला नवमी व्रत? जानें सही डेट, पूजा विधि-मंत्र और मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इसी दिन खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। साल 2026 में एकादशी तिथि 20 नवंबर, शुक्रवार को है। इसलिए इसी दिन बाबा श्याम का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस खास मौके पर खाटू धाम को फूलों और रोशनी से सजाया जाता है। भक्त बाबा को निशान अर्पित करते हैं और उनके दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
ये भी पढ़ें-
Tulsi Vivah 2026: कब करें तुलसी विवाह, 20 या 21 नवंबर? नोट करें सही डेट और पूजन सामग्री की लिस्ट
धार्मिक ग्रंथों और महाभारत की कथाओं के अनुसार, खाटू श्याम बाबा का असली नाम बर्बरीक था। वे भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। बर्बरीक बचपन से ही बहुत वीर और शक्तिशाली योद्धा थे। उनके पास तीन दिव्य बाण थे, जिनकी मदद से वे किसी भी युद्ध का परिणाम बदल सकते थे। महाभारत युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे शीश का दान मांगा। बर्बरीक ने बिना किसी संकोच के अपना सिर भगवान को समर्पित कर दिया। इसी महान त्याग के कारण उन्हें शीश का दानी कहा जाता है।
बर्बरीक के त्याग और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि कलियुग में उनकी पूजा मेरे श्याम नाम से होगी। साथ ही उन्होंने बर्बरीक को आशीर्वाद दिया कि जो भी सच्चे मन से उनकी शरण में आएगा, उसकी मनोकामना पूरी होगी। इसी मान्यता के कारण भक्त उन्हें खाटू श्याम बाबा के नाम से पूजते हैं। राजस्थान के खाटू में स्थित उनका मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।