Amla Navami 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ उससे जुड़ी धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाता है।

Amla Navami 2026 Date: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना खास माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। वहीं, इसकी पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन कई जगहों पर महिलाएं आंवले के पेड़ के नीचे पूजा करती हैं और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। आगे जानिए 2026 में आंवला नवमी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व से जुड़ी खास बातें...

ये भी पढ़ें-
Tulsi Vivah 2026: कब करें तुलसी विवाह, 20 या 21 नवंबर? नोट करें सही डेट और पूजन सामग्री की लिस्ट

कब है आंवला नवमी 2026?

पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर, बुधवार की सुबह 06 बजकर 05 मिनिट से 19 नवंबर, गुरुवार की सुबह 07 बजकर 06 मिनिट तक रहेगी। चूंकि नवमी तिथि 18 नवंबर को दिन भर रहेगी, इसलिए इसी दिन आंवला नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और भी माना हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-
Devuthani Ekadashi 2026: 20 और 21 नवंबर, 2 दिन किया जाएगा देवउठनी एकादशी व्रत! आप कब करें?

आंवला नवमी 2026 शुभ मुहूर्त

- सुबह 06:46 से 08:07 तक
- सुबह 08:07 से 09:29 तक
- सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक
- दोपहर 02:54 से शाम 04:16 तक
- शाम 04:16 से 05:37 तक

आंवला नवमी व्रत-पूजा विधि और मंत्र

- 18 नवंबर, बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत व पूजा का संकल्प लें।
- पूरे दिन व्रत के नियमों का पालन करें। पूजा के लिए बताए गए शुभ मुहूर्त में घर के पास मौजूद किसी आंवले के पेड़ के पास जाएं।
- सबसे पहले देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और उसकी जड़ में जल अर्पित करें।
- अब पेड़ पर हल्दी, कुमकुम, अक्षत, फूल और फल चढ़ाएं। इसके बाद कच्चा सूत या मौली पेड़ के तने पर लपेटते हुए आठ बार परिक्रमा करें।
- पूजा पूरी होने पर दीपक से देवी लक्ष्मी की आरती करें। हाथ जोड़कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
- इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर परिवार के साथ भोजन करना शुभ होता है। साथ ही सुहागिन ब्राह्मण महिला को सुहाग की सामग्री भेंट कर सकते हैं।
- धार्मिक मान्यता है कि आंवला नवमी पर विधि-विधान से पेड़ की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।