Broom Vastu Rules: झाड़ू कब लगाएं, कहां रखें, नई कब खरीदें? जानें जरूरी नियम

Published : Jul 05, 2026, 02:30 PM IST

Broom Vastu Rules: हिंदू धर्म में झाड़ू का बहुत ही खास महत्व है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। दीपावली पर झाड़ू की पूजा भी की जाती है। झाड़ू से अनेक नियम भी हैं।

PREV
15
ध्यान रखें झाड़ू से जुड़ी ये 4 बातें

Broom Religious Rules: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि झाड़ू से जुड़े कुछ नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, जबकि इनकी अनदेखी करने पर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आगे जानिए झाड़ू से जुड़े कुछ प्रमुख धार्मिक और वास्तु नियम…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: 4 राशियों पर मंडराया संकट, प्रेम-पैसा और सम्मान में कमी के संकेत

25
घर में झाड़ू कब लगानी चाहिए?

मान्यता के अनुसार सुबह सूर्योदय के बाद घर में झाड़ू लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है और सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से बचने चाहिए। यदि किसी विशेष परिस्थिति में रात में सफाई करनी पड़े तो कूड़ा बाहर फेंकने के बजाय सुबह तक घर के एक कोने में रख दें। ऐसा न करने से घर की बरकत चली जाती है।


ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम सहित पूरी डिटेल

35
झाड़ू कहां रखनी चाहिए?

झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां वह सबकी नजर में न आए। इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है। झाड़ू को कभी भी पूजा घर, रसोई या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। साथ ही इसे हमेशा जमीन पर सीधा या लेटाकर रखें, खड़ा करके रखने से भी बचें। वास्तु के अनुसार झाड़ू को सीधे रखना परेशानी का कारण बन सकता है।

45
कब खरीदें नई झाड़ू?

नई झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार, अमावस्या या दीपावली जैसे शुभ अवसरों को अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इन दिनों खरीदी गई झाड़ू घर में सुख-समृद्धि और धन के आगमन का प्रतीक बनती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पुरानी झाड़ू को इधर-उधर न फेंके नहीं तो इससे भी दोष लगता है और परिवार में अशांति बनी रहती है।

55
झाड़ू को गलती से पैर लग जाए तो क्या करें?

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू पर पैर रखना या उसे लांघना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है और आर्थिक तंगी आने की आशंका बढ़ती है। गलती से भी ऐसा कोई काम न करें जिससे कि झाड़ू का अपमान हो। अगर गलती से झाड़ू पर पैर लग जाए तो उसे छूकर माफी मांग लें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

Read more Photos on

Recommended Stories