Sawan 2026 Start Date: धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को सावन मास बहुत ही प्रिय है। इसलिए इस महीने में महादेव की विशेष पूजा की जाती है। जानें साल 2026 में सावन मास कब से शुरू होगा?
Sawan 2026 Kab Se Shuru Hoga: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं। हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीना का नाम श्रावण है, जिसे सावन भी कहा जाता है। इस महीने का विशेष धार्मिक महत्व है। कहते हैं ये महीना भगवान शिव को अति प्रिय है, इसलिए इस महीने में महादेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार सावन मास की शुरूआत कब होगी और ये कब तक रहेगा, ये जानने की इच्छा सभी शिव भक्तों के मन में है। आगे जानिए सावन 2026 से जुड़ी पूर डिटेल…
पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के समाप्त होने पर सावन मास शुरू होता है। इस बार आषाढ़ मास का अंतिम दिन 29 जुलाई, बुधवार को रहेगा। इसके अगले दिन से यानी 30 जुलाई, गुरुवार से सावन मास की शुरूआत होती है। भगवान शिव को प्रिय ये महीना 28 अगस्त, शुक्रवार तक रहेगा यानी इस बार सावन पूरे 30 दिनों का रहेगा। इस दौरान भक्त रोज भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ व अन्य उपाय करेंगे।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार इस बार सावन में 4 सोमवार का संयोग बन रहा है। खास बात ये है कि ये सभी सोमवार अगस्त महीने में ही रहेंगे। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को, दूसरा 10 को, तीसरा 17 और चौथा 24 तारीख को रहेगा। इन 4 में से 2 सोमवार को विशेष व्रत-त्योहार का संयोग बन रहा है।
44
क्यों खास रहेंगे सावन के सोमवार?
इस बार सावन के 2 सोमवार को व्रत-त्योहार का विशेष संयोग बन रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को यानी 10 अगस्त को प्रदोष व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इसके बाद 17 अगस्त को आने वाले सोमवार को नागपंचमी का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते इन सोमवार का महत्व और भी अधिक माना जाएगा। सावन के अंतिम दिन यानी 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।