3 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा शुक्र, किसी को मिलेगा धन तो किसी का होगा विवाह

Published : Sep 10, 2019, 04:22 PM IST
3 अक्टूबर तक कन्या राशि में रहेगा शुक्र, किसी को मिलेगा धन तो किसी का होगा विवाह

सार

सोमवार से शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह से कन्या में जा चुका है। इस राशि में शुक्र अब नीच का हो जाएगा। 3 अक्टूबर तक यह ग्रह इसी स्थिति में रहेगा। शुक्र की ये स्थिति कुछ लोगों के लिए शुभ नहीं है। इसके बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा। हम आपको बता रहे हैं शुक्र ग्रह का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा...

उज्जैन. 9 सितंबर, सोमवार से शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह से कन्या में जा चुका है। इस राशि में शुक्र अब नीच का हो जाएगा। 3 अक्टूबर तक यह ग्रह इसी स्थिति में रहेगा। शुक्र की ये स्थिति कुछ लोगों के लिए शुभ नहीं है। इसके बाद शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेगा। हम आपको बता रहे हैं शुक्र ग्रह का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा...


मेष- मेष राशि पर शुक्र की इस स्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस राशि के लोगों की गंभीरता में वृद्धि होगी। ये लोग समाज में होने वाली घटनाओं से बेवजह चिंतित हो सकते है।

वृषभ- इस राशि के लिए शुक्र की यह स्थिति फायदेमंद है। अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। अच्छे कार्य होंगे एवं धन की प्राप्ति संभव है। सम्मान में वृद्धि होगी और संतान से सुख प्राप्त होगा।

मिथुन- शुक्र इस राशि का स्वामी है। इस वजह से कार्यों को पूर्ण करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। समकक्षों से कड़ी चुनौती मिलेगी।

कर्क- शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी होगा। वैज्ञानिक और व्यवसाय करने वालों को विशेष लाभ होगा। चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

सिंह- शुक्र ग्रह धनदायक योग बनाएगा और संतान को शुभ फल देगा। नौकरी में तरक्की मिलने का योग है और कार्यों में आ रही बाधाएँ दूर होंगी।

कन्या- शुक्र का नीच होना प्रसन्न्ता  प्रदान करेगा और बड़ी सफलता दिलाने वाला होगा। नवीन वस्तुओं की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला- पैसों से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। मन उदास होगा एवं संशय बना रहेगा। स्वयं पर भरोसा ही सफलता दिलाएगी। दूसरों से उम्मीद नहीं करें।

वृश्चिक- धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में वैचारिक समानता रहेगी और धन लाभ होगा।

धनु- किसी विशेष कार्य में सफलता मिल सकती है। भौतिक वस्तुओं को खरीदने की लालसा रहेगी। धन की प्राप्ति होगी।

मकर- शुक्र व्यापार में वृद्धि करेगा एवं नौकरी में भी लाभ मिलेगा। सम्मान एवं प्रभाव में वृद्धि होगी।

कुंभ- शुक्र का नीच होना आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है। मानसिक संताप में भी वृद्धि होगी और राशि स्वामी बुध के साथ होने से कर्ज भी बढ़ सकता है।

मीन- कार्यशैली में सुधार होगा। अटके कार्य पूरे होंगे, दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। कुंवारों का विवाह होने की भी संभावना है।
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम