Hanuman Ji Sindoor: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए करियर चमकाने के 5 खास उपाय

Published : Mar 09, 2026, 02:17 PM ISTUpdated : Mar 10, 2026, 10:20 AM IST

Why Sindoor Offered to Hanuman: हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे माता सीता और भगवान राम से जुड़ी खास कथा है। जानिए सिंदूर अर्पित करने का महत्व, करियर में सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा के चमत्कारी उपाय और किस्मत बदलने वाले मंत्र।

PREV
16
हनुमान जी को क्यों चढ़ाया जाता है सिंदूर?

भारतीय सनातन परंपरा में हनुमान जी की पूजा शक्ति, साहस और सफलता का प्रतीक मानी जाती है। खासकर मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और लोग हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए

26
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने की पौराणिक कथा

मान्यता के अनुसार एक दिन हनुमान जी ने माता सीता को अपनी मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा। जिज्ञासा में उन्होंने पूछा कि यह क्यों लगाया जाता है। माता सीता ने बताया कि वे यह सिंदूर भगवान श्रीराम की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए लगाती हैं। यह सुनकर हनुमान जी भावुक हो गए। उन्होंने सोचा कि यदि थोड़े से सिंदूर से प्रभु श्रीराम की आयु बढ़ती है, तो अगर वे पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लें तो उनके प्रभु की आयु और भी लंबी हो जाएगी। इसके बाद हनुमान जी ने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया। जब श्रीराम ने यह देखा तो वे हनुमान की भक्ति और समर्पण से अत्यंत प्रसन्न हुए। तभी से मान्यता है कि हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

36
हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं- जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है। आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है। इसी वजह से कई लोग हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करके माथे पर भी लगाते हैं।

46
करियर में सफलता के लिए हनुमान जी की पूजा क्यों मानी जाती है खास

धार्मिक ग्रंथों में हनुमान जी को बुद्धि, बल और विद्या का देवता माना गया है। यही कारण है कि पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या करियर में सफलता के लिए भी उनकी पूजा विशेष मानी जाती है। कहा जाता है कि नियमित रूप से हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति के भीतर धैर्य, निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है। यही तीन गुण किसी भी करियर को मजबूत बनाने में सबसे अहम माने जाते हैं।

56
करियर में तरक्की के लिए हनुमान जी के आसान उपाय
  • मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। मान्यता है कि इससे काम में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
  • रोज सुबह या मंगलवार-शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ने से मानसिक शक्ति बढ़ती है और एकाग्रता मजबूत होती है।
  • किसी महत्वपूर्ण परीक्षा या इंटरव्यू से पहले “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जप करना शुभ माना जाता है।
  • हनुमान मंदिर से लाया गया सिंदूर माथे पर लगाने से आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वालों के लिए हर दिन 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ सफलता दिलाने में मददगार माना जाता है।
66
आस्था के साथ जुड़ा है विश्वास

धार्मिक मान्यताओं में हनुमान जी को कलियुग का जाग्रत देवता माना जाता है। इसलिए माना जाता है कि सच्चे मन से की गई उनकी भक्ति व्यक्ति को मानसिक शक्ति, साहस और सफलता की राह दिखाती है। हनुमान जी की पूजा से भय, चिंता और अज्ञानता दूर होती है। उनके नाम का जप करने से मनोबल बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और संतुलन बनाए रखने की शक्ति मिलती है। हनुमान चालीसा, हनुमान स्तुति और उनके दर्शनों का स्मरण आत्मविश्वास, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उनके आशीर्वाद से जीवन में अनुशासन, समर्पण और कर्मठता की भावना प्रबल होती है, जिससे व्यक्ति हर कार्य में सफलता प्राप्त कर सकता है।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories