SA20 2023: डरबन सुपर जियांट्स ने दर्ज की बड़ी जीत, पार्ल रॉयल्स को 27 रनों से दी करारी शिकस्त

SA20 2023 लीग में डरबन सुपर जियांट्स (Durban Super Giants) की टीम ने पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) को 27 रनों से हरा दिया है। पार्ल रॉयल्स की टीम ने काफी संघर्ष किया लेकिन वे सिर्फ 189 रन ही बना सकी जबकि उन्हें जीत के लिए 217 रनों की दरकार थी।
 

Manoj Kumar | / Updated: Jan 15 2023, 10:01 PM IST

Durban Super Giants Wins Over Paar Royals. SA20 2023 लीग में डबरन सुपर जियांट्स की टीम ने पार्ल रॉयल्स को हरा दिया है। डरबन की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 216 रनों का बड़ा टार्गेट सेट किया। पार्ल रॉयल्स की टीम ने भरसक कोशिश की लेकिन जीत नहीं पाई और मुकाबला 27 रनों से हार गई। पार्ल रॉयल्स लगातार मैच हार रही है जिसके बाद उनका आगे जाने मुश्किल हो गया है।

कैसी रही डरबन की बल्लेबाजी
डरबन सुपर जियांट्स की टीम के ओपनर काइल मेयर ने 23 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे ओपनर विलेम मुंदर ने भी 33 गेंद पर 42 रनों की बड़ी पारी खेली। विलेम ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके बाद क्विटंन डी कॉक ने गजब की पारी खेली और सिर्फ 31 गेंद पर 57 रन बना डाले। डी कॉक ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके बाद बैटिंग के लिए आए हेनरिक क्लासेन ने सबसे बड़ी पारी खेली और सिर्फ 19 गेंद पर 51 रन बना डाले। क्लासेन ने 19 गेंद में 6 छक्के जड़े और 1 चौका भी मारा। इसके बाद कीमो पॉल ने 9 गेंद पर 7 रन बनाए। इस तरह से डरबन ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 216 रन बना डाले।

Latest Videos

कैसी रही पार्ल रॉयल्स की बैटिंग
216 रनों का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम के ओपनर जेसन रॉय ने 23 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली और 4 चौके 1 छक्का लगाया। वहीं जोस बटलर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बैटिंग करने पहुंचे विहान लुब्बे ने 11 गेंद पर 18 रन बनाए। डेविड मिलर जैसे बल्लेबाज नहीं चल पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद इयान मोर्गन ने बड़ी पारी खेली और 37 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके के साथ 64 रन बना डाले लेकिन मोर्गन का रन आउट होना टीम की हार का कारण बन गया। डेन विलास ने भी 30 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया और टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 189 रन ही बना सकी।

यह भी पढ़ें

IND V/S SL: वनडे हिस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रनों से हराया, जानें कैसे बना यह इतिहास
 

 


 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर