MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND V/S SL: वनडे हिस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रनों से हराया, जानें कैसे बना यह इतिहास

IND V/S SL: वनडे हिस्ट्री में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रनों से हराया, जानें कैसे बना यह इतिहास

India Beat Sri Lanka By 317 Runs. भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच ऐतिहासिक रहा क्योंकि वनडे हिस्ट्री में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने इस मैच में 390 रन बनाने के बाद श्रीलंका को सिर्फ 73 रनों पर ऑलआउट कर दिया। यह एकदिवसीय मैच में सबसे बड़े अंतर से जीत है। इस विन में भारत के बल्लेबाजों के साथ ही भारतीय गेंदबाजों का भी बड़ा योगदान हैं जिन्होंने हाई स्कोरिंग मैच को बेहद लो स्कोर पर खत्म कर दिया और इतिहास के पन्नों में गोल्डन अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराया है।

4 Min read
Author : Manoj Kumar
| Updated : Jan 15 2023, 08:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

कैसे जीता भारत
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वनडे इतिहास का 14वां सबसे बड़ा स्कोर यानि 390 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल के 116 रनों के साथ ही विराट कोहली के 110 गेंद पर बनाए गए 166 रनों का बड़ा योगदान है। विराट कोहली ने वनडे में इतिहास रचते हुए न सिर्फ 166 रन बनाए बल्कि अपने लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड बनाया। विराट ने 166 रनों की पारी में 13 चौकों के साथ 8 छक्के लगाए। इसमें भी 7 छक्के शतक बनाने के बाद जड़े। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 42 और श्रेयस अय्यर ने 38 रनों की पारियां खेली। भारत ने दो शतकों के दम पर 390 रन बनाए। 

26

ध्वस्त हो गई श्रीलंका की बैटिंग
390 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम शुरू से ही दबाव में रही और 7 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद 22 रन पर श्रीलंका का दूसरा विकेट कुसल मेंडिस के तौर पर गिरा। 9 रन के बाद यानि 31 पर श्रीलंका का तीसरा विकेट धराशायी हो गया। 35 रन पर श्रीलंका ने चौथा विकेट गंवा दिया। 37 पर 5वां विकेट गिरा और इसके बाद ही लगा कि भारत बड़ी जीत दर्ज करने जा रहा है। 39 रन पर 6ठां विकेट गिर गया, 50 रन पर 7वां विकेट गिरा और 1 रन बाद यानि 51 पर श्रीलंका ने 8वां विकेट भी खो दिया। इसके बाद 73 रन पर श्रीलंका ने 9वां यानि आखिरी विकेट खो दिया। इस तरह से भारत ने यह मैच 317 रनों से जीत लिया।

36

घायल होने की वजह से 1 खिलाड़ी कम हुआ
भारतीय पारी के 43वें ओवर में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बैटिंग कर रहे थे। उस समय वे 95 रनों पर थे और गैप ढूंढकर उन्होंने करारा शॉट लगाया। इस चौके को रोकने के लिए एक तरफ से श्रीलंकाई प्लेयर ए बंडारा दौड़े तो दूसरी तरफ से जे वंडरसे दौड़े। दोनों खिलाड़ियों की नजर बॉल पर थी और दोनों ही उसे रोकना चाहते थे लेकिन इसी प्रयास में दोनों खिलाड़ी डाइव के दौरान एक-दूसरे से बुरी तरह से टकरा गए। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ही खिलाड़ी दर्द से कराहते हुए वहीं लेट गए। इसके बाद श्रीलंका के डॉक्टर और बाकी खिलाड़ी भी मैदान पर पहुंचे लेकिन वे दोनों लेटे ही रहे। तब फैसला किया गया कि इन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया जाए। उस वक्त भारतीय टीम के फिजियो भी पहुंचे। इसी वजह से भारत के खिलाफ श्रीलंका 10वां खिलाड़ी नहीं उतार सका।

46

मोहम्मद सिराज के 4 विकेट
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच में 4 विकेट लिए हैं। वहीं कुलदीप यादव ने 2 और मोहम्मद शमी ने भी 2 विकेट लिए हैं। इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद सिर्फ 73 रनों पर पर विपक्षियों को ढेर करने का कारनाम पहली बार हुआ है।

56

भारत की तरफ से दो शतक लगे
भारत बनाम श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच कई मायनों में शानदार रहा है। भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 390 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इसमें विराट कोहली के 166 रन और शुभमन गिल के 116 रनों का बड़ा योगदान है। शतक बनाने के बाद तो विराट कोहली टी20 के मोड में आ गए और छक्कों की बरसात कर दी। विराट ने खुद के लिए सिक्सर्स का भी रिकॉर्ड बनाया और पहली बार शतक में 8 छक्के जड़े। 

यह भी पढ़ें

IND V/S SL: कोहली की एक और विराट पारी-शुभमन गिल का तूफान, देखें 2 शतकों के 10 धांसू एक्शन PHOTOS
 

66

भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्विप
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में क्लीन स्विप किया है। टीम इंडिया ने सीरीज के तीनों मैच बेहतरीन तरीके से जीते हैं। टी20 सीरीज पर भी भारत ने कब्जा जमाया था।

 

About the Author

MK
Manoj Kumar

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
Recommended image2
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट
Recommended image3
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया 1 साल का बैन? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच
Recommended image4
U19 World Cup: एक गेंद पर 9 रन, U19 वर्ल्ड कप में दिखा क्रिकेट का एक अनोखा नियम
Recommended image5
U19 Semifinal: बड़े टारगेट के सामने भारत की धुरंधर शुरुआत, वैभव सूर्यवंशी का तूफान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved