SA20 2023: डरबन सुपर जायंट्स ने पांच विकेट से केप टाउन मुंबई इंडियंस को हराया

SA20 2023 में 14 जनवरी 2023 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली एमआई केपटाउन और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI Cape Town vs Durban Super giants) की डरबन सुपर जायंट्स के बीच हुआ। 

Manoj Kumar | Published : Jan 13, 2023 1:52 PM IST

SA20 2023 Latest Updates. sa20 2023 में 14 जनवरी 2023 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली एमआई केपटाउन और लखनऊ सुपर जायंट्स की डरबन सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। एमआई केपटाउन को पांच विकेट से डरबन सुपर जायंट्स ने हराकर हिसाब बराबर कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई केपटाउन ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट गंवाकर 152 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन सुपर जायंट्स ने 21 गेंद शेष रहते ही 154 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। डरबन की टीम  ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कैसी है एमआई केपटाउन की टीम
मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली एमआई केपटाउन टीम के कप्तान अफगानिस्तान के राशिद खान हैं जबिक उनकी टीम में डेवाल्ड ब्रेविस, लेवांग लिविंगस्टोन, वान डर डसेन, वेस्ले मार्शल, जॉर्ज लिंडे, डेलानो पोटगिटर, सैम करन, रयान रिकल्टन, ग्रांट रोलोसेन, कसिगो रबाडा, ब्यूरान हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, ओडियन स्मिथ, जियाद अब्राहम, ओली स्टोन, वकार सलामखेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 

मुकाबला डरबन सुपर किंग्स से है
दूसरी तरफ डरबन सुपर किंग्स की टीम है जिसकी कप्तानी क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं। इस टीम में क्रिस्टियन जोंकर, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, प्रीनेलन सुब्रेन, डान प्रिटोरियस, कीमो पाल, वियान मुल्डर, हेनरिक क्लासेन, जानसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीक, रीसी टोपले, केशव महाराज, काइल एबाट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, सीमोन हार्मर।

सुपर किंग्स ने जीता पहला मैच
SA20 2023 लीग के दूसरे दिन दो सुपर टीमों के बीच मुकाबला हुआ। भारतीय समयानुसार यह मैच रात 9 बजे शुरू हुआ। दोनों टीमों के लिए यह पहला मैच था। लखनऊ जायंट्स की मालिकाना हक वाली डबरन जायंट्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स की मालिकाना हक वाली जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने हरा दिया था। अब वहीं सुपर किंग्स की टीम मुंबई के सामने है।

यह भी पढ़ें

SA20 2023: जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन सुपर जायंट्स को 16 रन से हराया, अंतिम 6 बॉल में नहीं बने 21 रन

 

Share this article
click me!