IPL की तर्ज पर SA20 2023: जानें टीम और उनके खिलाड़ी, मैचों का डिटेल शेड्यूल, कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

SA20 (SA20 2023) का पहला एडीशन 9 जनवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू होने जा रहा है और पहले मुकाबले में ही एमआई केपटाउन (MI Cape Town) और पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका में यह लीग भी IPL की तरह शुरू होने वाला है।
 

Manoj Kumar | Published : Jan 9, 2023 6:34 AM IST / Updated: Jan 17 2023, 05:39 PM IST

SA20 2023 First Edition. SA20 2023 का पहला एडिशन शुरू होने जा रहा है और पहला मुकाबला एमआई केप टाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच 10 जनवरी मंगलवार को खेला जाएगा। एमआई केपटाउन की मालिक मुंबई इंडियंस है जबकि पार्ल रॉयल्स की कप्तानी डेविड मिलर कर रहे हैं जबकि यह टीम राजस्थान रॉयल्स के अंडर में है। इस लीग की दूसरी टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स की जोबर्ग सुपरकिंग्स, लखनऊ सुपर जियांट्स की डरबन सुपर जियांट्स, दिल्ली कैपिटल्स की प्रीटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम है। 

कुल कितने मुकाबले होंगे
SA20 2023 में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग स्टेज में सभी टीमें एक-दूसरे से दो बार मैच खेलेंगी। लीग खत्म होने के बाद प्वाइंट टेबल के आधार पर 4 टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। SA20 2023 के सभी मैच साउथ अफ्रीका के विभिन्न मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें केपटाउन के न्यूलैंड्स, डरबन के किंग्समीड, क्येबेरहा में सेंट जॉर्ज पार्क, पार्ल में बोलांक पार्क, सेंचुरियन में सुपर स्पोर्ट पार्क और जोहांसबर्ग के वांडरर्स में मैच खेले जाएंगे।

 

राशिद खान एमआई केपटाउन के कप्तान
मुंबई इंडियंस के मालिकाना हक वाली एमआई केपटाउन टीम की कप्तानी अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान होंगे। राशिद ने कहा कि वे पहले से ही कप्तानी कर रहे हैं इसलिए उनपर कोई एक्स्ट्रा प्रेशर नहीं होगा। राशिद एमआई केपटाउन के कप्तान हैं और उनका पहला मुकाबला पार्ल रॉयल्स के साथ है। राशिद कुछ मैचों में अफगानिस्तान के लिए कप्तानी कर चुके हैं। अफगान स्पिनर ने कहा कि उन्हें अनुभव है और कप्तानी का कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है।

SA20 2023 का फुल शेड्यूल

SA20 2023 की टीमें
प्रिटोरिया कैपिटल्स- रिली रूसो, मार्को मारिस, शेन डैड्सवेल, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक्स, थीनिस डी ब्रुयन, जेम्स नीलसन, मिगेल प्रिटोरियस, वान पार्नेल, शॉन वान, फिलिप साल्ट, कुसल मेंडिस, एनरिक नोर्त्ज, जोशुआ लिटिल, अदिल रशीद, डारियन डुपाविलन, एथान बोस्च।

जोबर्ग सुपर किंग्स- फॉक डू प्लेसिस (कप्तान), हैरी ब्रुक, जेनमन मलान, रीजा हेंड्रिक्स, लुइस प्लू, लेविस ग्रेगरी, मालुसी सिबाटो, काइल वेरेन, डानवान फेरिरा, महीश तीक्षणा, रोमारियो शेफर्ड, गेरार्ड कोट्जी, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, लिजाड विलियम्स, नांद्रे वर्गर, कालेब सेलेका।

पार्ल रॉयल्स- डेविड मिलर (कप्तान), जेसन रॉय, मिचेल वान, इवान जोंस, इयान मोर्गन, विहान लुब्बे, फेरिस्को एडम्स, कोडी युसूफ, जोस बटलर, डेन विलास, ओबेड मैकाय, कारबिन बोस्च, लुंगी नगीदी, तबरेज शम्सी, बोर्न फोर्टून, इमरान मनाक, रेमन साइमंड्स।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप- एडम मार्करम, मार्कस एकरमैन, सारेल इर्वी, जेजे स्मट्स, टॉम एबेल, मार्को जानसेन, वान डर मर्वे, आयाबुलेला गमान, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रोसिंग्टन, ओटनिल बार्टमैन, सिसांडा मगाला, जुनैद दाउद, मेसन क्रेन, जेम्स फुलर, ब्राडन कार्स।

डरबन सुपर जियांट्स- क्विंटन डी कॉक (कप्तान), क्रिस्टियन जोंकर, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, प्रीनेलन सुब्रेन, डान प्रिटोरियस, कीमो पाल, वियान मुल्डर, हेनरिक क्लासेन, जानसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीक, रीसी टोपले, केशव महाराज, काइल एबाट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, सीमोन हार्मर।

एमआई केपटाउन- राशिद खान (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, लेवांग लिविंगस्टोन, वान डर डसेन, वेस्ले मार्शल, जॉर्ज लिंडे, डेलानो पोटगिटर, सैम करन, रयान रिकल्टन, ग्रांट रोलोसेन, कसिगो रबाडा, ब्यूरान हेंड्रिक्स, डुआन जानसेन, ओडियन स्मिथ, जियाद अब्राहम, ओली स्टोन, वकार सलामखेल, 

कब और कहां देखें मुकाबले
साउथ अफ्रीका20 लीग के सभी मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और वायकॉम 18 पर किया जाएगा। यह इस लीग का आधिकारिक प्रसारक है। भारत में भी सभी मैच इन्हीं टीवी चैनलों पर देखे जा सकेंगे। भारत में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा एप पर लॉग इन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

मैच के 8 धांसू रिकॉर्ड: विनिंग मोमेंट्स की 9 PHOTOS- 10 श्रीलंकाई मिलकर भी सूर्या से 20 रन ही ज्यादा बना सके
 

Share this article
click me!