
Mahila Rojgar Yojna Paisa Transfer Date: बिहार सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (CM Women Employment Scheme) को लागू किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने व्यवसाय शुरू करने में मदद के लिए सीधे उनके बैंक खाते में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद देना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का है। हाल ही में इस योजना के तहत 10 हजार रुपए की पहली किस्त शुक्रवार, 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने संयुक्त रूप से जारी की। अब x.com/IPRDBihar पेज पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 10,000 प्रति लाभुक की दर से महिला लाभुकों को राशि ट्रांसफर करने की आगे की डेट की जानकारी भी दे दी गई है।
सरकार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राशि ट्रांसफर की तिथियां जारी कर दी हैं। लाभुक महिलाएं निम्नलिखित तारीखों पर राशि अपने खाते में पा सकती हैं-
हालांकि यह भी बताया गया है कि विभिन्न कारणों से डेट्स में थोड़ा बदलाव भी संभव है। नीचे देखें पोस्ट-
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण महिलाएं अपने नजदीकी ग्राम संगठन (VO) में जाकर आवेदन कर सकती हैं। यदि महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी नहीं है, तो वह पहले अपना आवेदन तय फॉर्मेट में ग्राम संगठन में जमा कर सकती है। शहरी क्षेत्र की महिलाएं, जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, अपने क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALF) या ग्राम संगठन (VO) द्वारा आयोजित विशेष बैठक में शामिल होकर आवेदन कर सकती हैं। स्वयं सहायता समूह से न जुड़ी शहरी महिलाएं योजना का आवेदन www.brips.in पर जाकर ऑनलाइन भी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025: कौन-कैसे कर सकता है आवेदन और क्या हैं फायदे?
मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देना है। योजना के पहले चरण में महिलाओं को 10,000 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। इसके बाद, लगभग छह महीने के भीतर यदि महिला का व्यवसाय सही तरीके से चल रहा होता है और उसमें आगे बढ़ने की क्षमता होती है, तो सरकार 2 लाख रुपये का ब्याजमुक्त लोन भी प्रदान करती है। इस तरह, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक मदद देती है, बल्कि उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का मजबूत अवसर भी प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें- बिहार महिला रोजगार योजना 2025: 10,000 रुपए की किस्त नहीं मिली? जानिए कहां-कैसे करें शिकायत?
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।