
Deendayal Lado Laxmi Yojana 2025: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र हरियाणा की लाखों महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार की ओर से उनके खातों में 2100 रुपए की राशि 1 नवंबर से आने शुरू हो जाएंगे। 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 सितंबर को एक मोबाइल ऐप लॉन्च करके कर दी थी। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और समाज में लैंगिक असमानता को कम करना है। जानिए योजना से जुड़ी सभी अहम बातें।
हरियाणा की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बीजेपी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ी घोषणा की थी। इस योजना के तहत राज्य की हर पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 5000 करोड़ का बजट भी 2025-26 के लिए तय कर दिया है।
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 को लॉन्च की गई थी। इसके लिए मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करना है। योजना के तहत महिलाओं के अकाउंट में पहली किस्त 1 नवंबर 2025 से आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- PM ECRG 2025: युवा वैज्ञानिकों के पास 60 लाख तक रिसर्च ग्रांट पाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया
ये भी पढ़ें- पंजाब मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना: 5 लाख तक कैशलेस इलाज के लिए E-Card कैसे बनेगा?
सीएम नायब सिंह सैनी के अनुसार, परिवार की हर पात्र महिला को 2100 का लाभ मिलेगा। यानि सास, बहू और बेटी, तीनों को अलग-अलग 2100 मिल सकते हैं। वहीं, जो महिलाएं पहले से किसी सरकारी पेंशन या स्कीम के तहत 2100 या उससे अधिक राशि पा रही हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
स्टेज-3 कैंसर पीड़ित महिलाएं, थैलेसीमिया जैसी 54 गंभीर बीमारियों से जूझ रहीं महिलाओं को दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बावजूद लाडो लक्ष्मी योजना में शामिल किया जाएगा।
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।