
SSY 2025 Investment for Daughter: बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाने का सपना हर माता-पिता का होता है। इसके लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana-SSY) एक बेहतरीन विकल्प है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है और इसके तहत न केवल आपका पैसा सुरक्षित रहता है, बल्कि आपको आकर्षक ब्याज दर और पूरी तरह टैक्स फ्री रिटर्न भी मिलता है। इसे खास तौर पर 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए बनाया गया है। अगर आप हर महीने 5,000 रुपए इनवेस्ट करते हैं, तो 15 साल में जमा किए गए पैसों का मच्योरिटी लगभग 24-25 लाख तक हो सकता है। जानिए कैसे इस योजना का लाभ उठाकर आप अपनी बेटी के एजुकेशन और शादी के लिए बड़ी राशि जमा कर सकते हैं।
| साल | सालाना जमा | अनुमानित बैलेंस |
| 1 | 60,000 रुपए | 64,800 रुपए |
| 5 | 60,000 रुपए | 3.6 लाख रुपए |
| 10 | 60,000 रुपए | 8.75 लाख रुपए |
| 15 | 60,000 रुपए | 19.8 लाख रुपए |
| 18 | 0 रुपए | 22.5 लाख रुपए |
| 21 | 0 रुपए | 24.5-25 लाख रुपए |
15 साल की नियमित जमा के बाद आपका पैसा स्वचालित रूप से बढ़ता रहेगा, क्योंकि ब्याज 21 साल तक चलता है।
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जन धन योजना: कैसे खोलें जन धन खाता? जानिए 10000 रु OD और 2 लाख तक बीमा पाने का तरीका
| मासिक निवेश | सालाना जमा | 15 साल में कुल जमा | 21 साल पर मच्योरिटी राशि |
| 1,000 रुपए | 12,000 रुपए | 1.8 लाख रुपए | 4.8-5 लाख रुपए |
| 2,000 रुपए | 24,000 रुपए | 3.6 लाख रुपए | 9.6-10 लाख रुपए |
| 3,000 रुपए | 36,000 रुपए | 5.4 लाख रुपए | 14.5-15 लाख रुपए |
| 4,000 रुपए | 48,000 रुपए | 7.2 लाख रुपए | 19-20 लाख रुपए |
| 5,000 रुपए | 60,000 रुपए | 9 लाख रुपए | 24-25 लाख रुपए |
यदि आप अपनी बेटी के जन्म से ही 5,000 प्रति माह निवेश शुरू करते हैं, तो 21 साल के बाद करीब 25 लाख टैक्स फ्री फंड बन जाएगा। यह योजना न केवल बेटी के भविष्य की सुरक्षा करती है, बल्कि सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पहल में भी योगदान देती है।
ये भी पढ़ें- एक्सपीरिएंस के बिना नहीं मिल रही जॉब? PM इंटर्नशिप स्कीम 2025 से मिलेगा मौका, जानें आवेदन का तरीका
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।