
Uttar Pradesh Government Sports Awards 2025: खेल की दुनिया में मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को अगर सही पहचान और सम्मान मिले तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है। इसी सोच के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने एक खास पहल शुरू की है। राज्य सरकार उन खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी, जिन्होंने अपने खेल से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। पुरुष खिलाड़ियों को लक्ष्मण अवॉर्ड और महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड दिया जाएगा। यह सम्मान कुल 31 खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा। जानिए इस अवार्ड में क्या मिलता है, कौन-कैसे और कहां आवेदन कर सकता है? आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या-क्या हैं?
इस अवार्ड में विजेता खिलाड़ियों को सरकार की ओर से एक सम्मान पत्र दिया जाएगा। इसके साथ लक्ष्मण जी या रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा भी दी जाएगी। खिलाड़ी को एक स्क्रॉल और सबसे खास, सरकार की ओर से 3 लाख 11 हजार रुपए की नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।
यह अवॉर्ड 31 खेलों के खिलाड़ियों को दिया जाता है। इनमें तैराकी, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, शूटिंग, जूडो, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, गोल्फ, कराटे, वुशु, वॉलीबॉल और कई अन्य खेल शामिल हैं।
लक्ष्मण अवॉर्ड और लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए आवेदन करने के लिए खिलाड़ी को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने होंगे। जिसमें-
बता दें कि लक्ष्मण अवॉर्ड और लक्ष्मीबाई अवॉर्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन है। जिसके तहत-
केंद्र और राज्य सरकार की नई योजनाएं, लाभ, पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया समझें। नागरिक कल्याण, किसान सहायता, डिजिटल सेवाएं और हेल्थ स्कीम्स की हर अपडेट के लिए Sarkari Yojana सेक्शन पढ़ें — लाभकारी योजनाओं की सही जानकारी अब आसान भाषा में।