Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

शनिदेव से जुड़े कई प्रसंग पुराणों में प्राप्त होते हैं। शनिदेव को सूर्य पुत्र एवं कर्मफल दाता माना जाता है। लेकिन साथ ही पितृ शत्रु भी। शनि ग्रह के सम्बन्ध में अनेक भ्रान्तियां हैं और इसलिये उसे मारक, अशुभ और दुःख कारक माना जाता है। पाश्चात्य ज्योतिषी भी उसे दुःख देने वाला मानते हैं।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 17, 2021 4:30 AM IST / Updated: Dec 31 2021, 11:52 AM IST

उज्जैन. शनि उतना अशुभ और मारक नहीं है, जितना उसे माना जाता है। इसलिये वह शत्रु नहीं मित्र है। मोक्ष को देने वाला एक मात्र शनि ग्रह ही है। सत्य तो यह ही है कि शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करता है। जो लोग गलत काम करते हैं, शनि उन्हें दण्ड देता है और अच्छे कर्म करने वालों की सहायता भी करता है। आगे जानिए साल 2022 में शनि ग्रह मेष राशि पर कैसा असर डालेगा…

मेष राशि
इस साल शनि आपकी राशि के दसवें स्थान पर चलायमान रहेंगे। 29 अप्रैल से 12 जुलाई तक ग्यारहवें भाव में गतिशील रहेंगे। जिसके चलते इस साल मानसिक दुख की स्थिति बनी रहेगी। एक के बाद एक चिंताएं बनी रहेंगी। सरकारी पक्ष॰ से भी कष्ट की स्थिति बनी रहेगी। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। हालांकि परिवार का पूरा-पूरा सपोर्ट आपके साथ बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद भी इस साल आप करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना होगा, नहीं तो भविष्य में पछताना पड़ सकता है। वक्र काल (29 अप्रैल से 12 जुलाई) के दौरान लाभ की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नई उपलब्धिक भी इस समय आपको मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस समय बिजनेस को लेकर लिया आपका निर्णय आगे आपको फायदा पहुंचाएगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद किसी की मध्यस्तता से हल हो सकता है।

उपाय- शनिवार को व्रत रखें और शनि मंत्रों का जाप करें।

2022 में शनिदेव की स्थिति
29 अप्रैल 2022 को शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के कुंभ राशि में गोचर से मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी जबकि मकर राशि वाले लोग शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे। वहीं मिथुन और तुला राशि से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी।
 

अन्य राशियों का शनि राशिफल भी पढ़िए...
 

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Aquarius Shani Horoscope 2022 कुंभ का वार्षिक शनि राशिफल: कोर्ट-कचहरी के लगाने पड़ सकते हैं चक्कर

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं
 

 

Share this article
click me!