Shani Mesh Rashifal 2023: धन लाभ-नौकरी और षड़यंत्र, साल 2023 में शनि का मेष राशि वालों पर कैसा होगा असर?

Shani Rashifal 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा गया है यानी हर प्राणी को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव द्वारा ही प्राप्त होता है। जब ये ग्रह शुभ स्थिति में हो तो शुभ और अशुभ स्थिति में होता है तो अशुभ फल प्रदान करता है।
 

Manish Meharele | Published : Nov 21, 2022 4:45 AM IST / Updated: Nov 22 2022, 08:12 AM IST

उज्जैन. शनि एक ऐसा ग्रह है जिसका ज्योतिष के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी है। शनि सौर मंडल का सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इस तरह 12 राशियों में भ्रमण करने में इसे पूरे 30 साल का समय लगता है। साल 2023 में शनि ग्रह कुंभ राशि में रहेगा। इस दौरान ये कुछ समय के लिए वक्री भी होगा। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह मेष राशि पर कैसा असर डालेगा… 

मेष राशि (Shani Mesh Rashifal 2023)
इस साल शनिदेव आपकी राशि से ग्यारहवें स्थान पर रहेंगे। साल की शुरूआत में ही यानी 17 जनवरी को शनि मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। इन दोनों राशि के स्वामी शनिदेव ही हैं। शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इससे आपको धन लाभ की स्थिति बनेगी। पिछले समय से जो आपके काम अटके हुए हैं उनमें गति आएगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। नौकरी-बिजनेस में बिजी होने के बाद भी आप घर-परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। जो लोग नौकरी में है, उनका मनचाहा इंक्रीमेंट होगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

शनि के वक्री होने पर रखें सावधानी 
17 जून से 4 नवंबर के बीच शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा, इस दौरान आपको सावधान रहना होगा। लेन-देन करते समय अतिरिक्त ध्यान रखें। किसी अनुभवी की सलाह पर ही पैसों का निवेश करें। इस दौरान कोई गुप्त षड़यंत्र आपके विरुद्ध रचा जा सकता है। अति आत्मविश्वास आपके काम बिगाड़ सकता है। इस दौरान लिए गए निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकते हैं। 

ये उपाय करें (Shani Ke Upay)
1.
प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा करें और सरसों के तेल से अभिषेक करें।
2. कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल व कंबल आदि का दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।
3. किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर शनि का रत्न नीलम धारण करें।
4. प्रत्येक शनिवार को व्रत रखें और शाम को पहले शनिदेव को उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं और उसी से अपना व्रत खोलें।
5. शनिदेव को नीले फूल अर्पित करें।


ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती पूरे साल करेगी परेशान, जानें और क्या-क्या होगा?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?

Shani Dhanu Rashifal 2023: खत्म होगी धनु वालों की साढ़ेसाती, क्या साल 2023 में मिलेगा भाग्य का साथ?

Shani Vrishchik Rashifal 2023: शनि की ढय्या बिगाड़ेगी काम, 2023 में वृश्चिक वाले सावधानी से करें हर काम

Shani Tula Rashifal 2023: लापरवाही-विवाद और बंटवारा, शनि के कारण 2023 में क्या-क्या होगा तुला वालों के साथ?

Shani Kanya Rashifal 2023: राजनीति में बड़ा पद और सेहत में उतार-चढ़ाव, 2023 में शनि कैसे आपको प्रभावित करेगा?

Shani Sinh Rashifal 2023: पैसा-सेहत और फैमिली प्रॉब्लम, शनि के प्रभाव से साल 2023 में क्या मिलेगा-क्या नहीं?

Shani Kark Rashifal 2023: शनि की ढय्या से बढ़ेंगी परेशानियां, अपमान-धोखा और साल 2023 में क्या-क्या मिलेगा?

Shani Mithun Rashifal 2023: खत्म होगी शनि की ढय्या, क्या साल 2023 में चमकेगी इस राशि वालों की किस्मत?

Shani Vrishabh Rashifal 2023: प्रमोशन-इंक्रीमेंट और दुर्घटना, जानें साल 2023 में कैसा होगा शनि का प्रभाव?

Share this article
click me!