Kajari Teej 2022: सुख-समृद्धि के लिए 14 अगस्त को करें कजरी तीज व्रत, इन बातों का रखें खास ध्यान

Kajari Teej 2022: आज (14 अगस्त, रविवार) कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। कुछ स्थानों पर इसे सतवा और सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। 

 

Manish Meharele | Published : Aug 13, 2022 1:08 PM IST

उज्जैन. मान्यता है कि विवाहित महिला अगर कजरी तीज व्रत (Kajari Teej 2022) करें तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी ये व्रत योग्य जीवनसाथी पाने के लिए करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन चर, सुस्थिर, सवार्थसिद्धि और सुकर्मा नाम के 4 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास उपाय इस दिन करने से हर मनोकामना पूर हो सकती है। आगे जानिए कजरी तीज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त व अन्य खास बातें…

कजरी तीज के शुभ मुहूर्त (Kajari Teej 2022 Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 13 अगस्त, शनिवार की रात 12:53 से शुरू होगी, जो 14 अगस्त, रविवार की रात 10:36 तक तक रहेगी। यानी 14 अगस्त को पूरे दिन तृतीया तिथि रहेगी। वैसे तो इस दिन शुभ योगों में कभी भी पूजा की जा सकती है लेकिन फिर भी ये दो मुहूर्त पूजा के लिए श्रेष्ठ हैं।
1. दोपहर 12.08 से 12.59 तक
2. दोपहर 02.41 से 03.33 तक

इस विधि से करें कजरी तीज की पूजा (Kajari Teej 2022 Puja Vidhi)
14 अगस्त की सुबह स्नान आदि करने के बाद महिलाएं व्रत व पूजा का संकल्प लें। इसके बाद मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति बनाएं। एक चौकी पर इन्हें स्थापित करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं और फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद शिवजी को बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद फूल, फल, आदि चीजें अर्पित करें और देवी पार्वती को सिंदूर, कुमकुम, सिंदूर, महावर आदि चीजें। पूजा के बाद कजरी तीज की कथा सुनें। 



कजरी तीज की कथा (Kajari Teej 2022 Katha)
पुरातन समय में एक गरीब ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। एक बार कजरी तीज का व्रत करने के लिए ब्राह्मण की पत्नी ने उससे सत्तु लाने को कहा। ब्राह्मण के पास पैसे न होने से वह एक दुकान में घुस गया और सत्तु के लिए आवश्यक चीजें लेकर जाने लगा। तभी दुकानदार जाग गया और उसने ब्राह्मण को पकड़ लिया। जब ब्राह्मण ने उसे सारी बात बताई तो सत्यता की जांच करने के लिए दुकानदार खुद उसके घर गया। ब्राह्मण की दशा देखकर उसने ब्राह्मण की पत्नी को बहन बना लिया और काफी सारा धन और वस्त्र उपहार में दिए। इस तरह कजरी तीज के व्रत के प्रभाव से दोनों पति-पत्नी सुखपूर्वक रहने लगे।  

कजरी तीज पर करें ये उपाय (Kajari Teej Ke Upay)
1.
जरूरतमंदों को भोजन करवाएं या कच्चा अनाज दान करें।
2. किसी ब्राह्मण स्त्री को सुहाग का सामान उपहार में दें।
3. किसी शिव मंदिर में जाकर शिव-पार्वती की पूजा करें।
4. शिव चालीसा और पार्वती स्त्रोतम का पाठ करें।
5. शिव-पार्वती का अभिषेक गाय के दूध से करें।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण का वो कौन-सा मंदिर है जहां रोज 5 बार बदला जाता है ध्वज?


Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण की छाती पर क्यों बनाते हैं पैर का निशान? क्या जानते हैं आप ये रहस्य

Kajari Teej 2022: चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ तो कजरी तीज पर करें ये 4 आसान उपाय
 

Share this article
click me!