Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में दुकानदार जरूर खरीदें ये खास चीज, बिजनेस में बनी रहेगी बरकत

Published : Oct 18, 2022, 10:29 AM IST
Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में दुकानदार जरूर खरीदें ये खास चीज, बिजनेस में बनी रहेगी बरकत

सार

Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र को खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये दिन न सिर्फ खरीदारों के लिए बल्कि दुकानदारों के लिए बहुत खास होता है। दुकानदार भी इस शुभ योग में कुछ खास चीजें जरूर खरीदते हैं और पूजा भी करते हैं।  

उज्जैन. दीपावली (Diwali 2022) से पहने आने वाला पुष्य नक्षत्र बहुत ही खास रहता है क्योंकि हर कोई इस शुभ योग में खरीदी करना चाहता है। पुष्य नक्षत्र (Pushya Nakshatra 2022) के शुभ प्रभावों को देखते हुए ही इसे नक्षत्रों का राजा और खरीदी का महामुहूर्त कहा जाता है। इस बार 18 अक्टूबर, मंगलवार को दिन भर पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस दिन वर्धमान, सिद्ध और साध्य आदि शुभ योग होने के चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन न सिर्फ आम लोग बल्कि दुकानदार भी एक चीज जरूर खरीदते हैं। आगे जानिए कौन-सी है वो खास चीज…

पुष्य नक्षत्र में बही खाते खरीदना होता है शुभ
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में वैसे तो हर चीज खरीदना शुभ रहता है, लेकिन इस दिन दुकानदार बही खाते खास तौर पर खरीदते हैं। बही खाते में ही दुकानदार अपने साल भर का हिसाब-किताब लिखते हैं। इसके ऊपर लाल रंग का कवर होता है। दुकानदार शाम को इन बही खातों की पूजा भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार में बरकत बनी रहती है।

खरीदी के लिए शुभ है पुष्य नक्षत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र कई सारे तारों का एक समूह है। इसके तीर की नोक कई बारीक तारा समूहों के गुच्छ (पुंज) के रूप में दिखाई देती है। पुष्य नक्षत्र के देवता देवगुरु बृहस्पति हैं जो मांगलिक कार्यों के कारक हैं। साथ ही इस नक्षत्र का दिशा प्रतिनिधि शनि हैं जिसे स्थावर भी कहते हैं जिसका अर्थ होता है स्थिरता। इसलिए माना जाता है कि इस नक्षत्र में किए गए शुभ कार्य और खरीदी लंबे समय तक स्थिर रहती है। 

ये हैं खरीदी के शुभ मुहूर्त (Pushya Nakshatra 2022 Shubh Muhurta)
- सुबह 08:18 से 09:15 तक
- सुबह 09:15 से 10:12 तक
- दोपहर 12:06 से 01:03 तक
- दोपहर 03:54 से शाम 04:52 तक
- शाम 06:52 से रात 07:55 तक
- रात 08:57 से 10:00 तक


ये भी पढ़ें-

Pushya Nakshatra 2022: 200 साल में नहीं बना पुष्य नक्षत्र पर ऐसा दुर्लभ संयोग, जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त


Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV

Recommended Stories

Akhurath Chaturthi Vrat Katha: रावण ने क्यों किया अखुरथ चतुर्थी का व्रत? पढ़ें ये रोचक कथा
Akhurath Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी कब, 7 या 8 दिसंबर? जानें मुहूर्त-मंत्र सहित पूरी विधि