Rakshabandhan 2022: भद्रा ही नहीं राहुकाल का भी रखें ध्यान, जानिए 11-12 अगस्त के दिन भर के शुभ मुहूर्त

Rakshabandhan 2022: धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार पंचांग भेद के कारण इस पर्व को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बन रही है क्योंकि 11 अगस्त को दिन भर भद्रा का संयोग बन रहा है। 
 

Manish Meharele | Published : Aug 10, 2022 5:48 PM IST

उज्जैन. कुछ ज्योतिषियों का मत है कि 11 अगस्त, गुरुवार को भद्रा पाताल में रहेगी, जिसके चलते पूरे दिन रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) पर्व मनाया जा सकता है, जबकि कुछ विद्वानों का मानना है कि भद्रा काल के बाद ही रक्षाबंधन पर्व मनाया जाना चाहिए। एक मत और भी है कि चूंकि पूर्णिमा तिथि 12 अगस्त की सुबह तक रहेगी, इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 12 अगस्त को मनाना चाहिए। हालांकि एक बात जो सभी ज्योतिषी कह रहे हैं वो ये कि इस विषय में अपने स्थानीय विद्वानों के अनुसार ही रक्षाबंधन पर्व मनाएं। आगे जानिए 11 और 12 अगस्त के दिन भर के शुभ मुहूर्त…

11 अगस्त की तिथि और नक्षत्र (11 August 2022 Panchang)
पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त, गुरुवार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 10.38 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 06:53 तक रहेगा, इसके बाद श्रवण नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। 

Latest Videos

11 अगस्त के शुभ योग (11 August 2022 Shubh Yog)
11 अगस्त, गुरुवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से ध्वज नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, शंख, हंस और सत्कीर्ति नाम के अन्य राजयोग भी इस दिन रहेंगे। 

11 अगस्त के शुभ मुहूर्त (11 August 2022 Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.06 से 12.57 तक 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02.14 से 03.07 तक 
अमृत काल- शाम 06.55 से रात रात 08.20 तक रहेगा। 
चर का चौघड़िया- रात 08.30 से 09.55 (शुद्ध मुहूर्त)    

11 अगस्त को भद्रा और राहुकाल का समय (11 August 2022 Bhadra) (11 August 2022 Rahukaal)
- भद्रा 11 अगस्त की सुबह 10.38 से शुरू होकर रात 08.25 तक रहेगी।
- राहु काल दोपहर 02:08 से 03:45 तक रहेगा।


12 अगस्त की तिथि और नक्षत्र (12 August 2022 Panchang)
पंचांग के अनुसार 12 अगस्त, शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा तिथि सुबह 07.05 तक रहेगी। इसके बाद भादौ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी जो 13 अगस्त, शनिवार की तड़के 03:47 तक रहेगी। इस दिन सूर्योदय धनिष्ठा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। 

12 अगस्त के शुभ योग (12 August 2022 Shubh Yog)
शुक्रवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

12 अगस्त के शुभ मुहूर्त (12 August 2022 Shubh Muhurat)
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:06 से 12:57 
अमृत काल- शाम 04:17 से 05:43 PM

12 अगस्त को राहुकाल का समय (12 August 2022 Rahukaal)
- राहु काल सुबह 10:55 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।


 

ये भी पढ़ें-

Rakshabandhan 2022: 11 या 12 अगस्त को मनाएं रक्षाबंधन पर्व? जानिए सही तारीख, विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त व कथा

Rakshabandhan 2022: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, जानिए कारण भी

Rakshabandhan 2022: भाई की कलाई पर बांधें ये खास राखियां, इससे दूर हो सकती है उसकी लाइफ की हर परेशानी

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma