MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Rakshabandhan 2022: भाई की कलाई पर खूब जचेंगी ये राखियां और देंगी शुभ फल भी, क्यों खास हैं ये रक्षासूत्र?

Rakshabandhan 2022: भाई की कलाई पर खूब जचेंगी ये राखियां और देंगी शुभ फल भी, क्यों खास हैं ये रक्षासूत्र?

उज्जैन. पंचांग भेद के कारण इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर बहनें अपने भाई की कलाई पर खास रंग की राखी (rakhi according to zodiac Sign) बांधें तो उन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए आप अपने भाई की कलाई पर कौन-से रंग की राखी बांध सकती हैं…  

4 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 04 2022, 12:34 PM IST| Updated : Aug 10 2022, 09:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

इस राशि का स्वामी मंगल है, जो भूमि, भवन जैसी अचल संपत्ति का स्वामी है। इस राशि के भाई को आप लाल रंग की राखी बांधें और कुंकुम से तिलक लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे और इनका क्रोध भी शांत होगा। साथ ही इन्हें भूमि-भवन से संबंधित फायदे भी हो सकते हैं।
 

212

इस राशि का स्वामी शुक्र है। जो हमें हर तरह के भौतिक सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के भाई की कलाई के लिए सफेद रेशमी डोरी वाली राखी शुभ रहती है। इससे इनके जीवन में हर तरह का सुख-सुविधा मिलेगी और शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल फल भी मिलेंगे।
 

312

अगर आपकी भाई की राखी मिथुन है, तो उसकी कलाई पर हरे रंग की राखी खूब जचेंगी। साथ ही उसके जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह के अनुकूल होने पर जीवन बुद्धि और वाणी नियंत्रित रहती है और लाइफ में खुशियां का आगमन होता है।
 

412

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन का कारक है। इस राशि के भाई की कलाई पर चमकीले या सफेद रंग की राखी बांधे। इससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी। अगर इन्हें किसी तरह का कोई मानसिक तनाव है तो वह भी इस उपाय से दूर हो सकता है।
 

512

ये राशि सूर्य से संबंधित है। सूर्य ग्रहों का राजा है। इस राशि के भाई को गोल्डन पीले रंग की राखी बांधें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं। सूर्य के शुभ स्थिति में होने पर समाज में मान-सम्मान मिलता है और नौकरी से जुड़े शुभ फल भी मिलते हैं।
 

612

इस राशि का स्वामी बुध है अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हें हरे रंग का रक्षासूत्र बांध सकती हैं। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। हरा रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक है जो जीवन में खुशियां ही खुशियां लाता है।
 

712

शुक्र इस राशि का स्वामी है। इस राशि के भाई की कलाई पर बहन को चमकीले या किसी हल्के रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे ग्रहों के शुभ फलों में वृद्धि होगी। शुक्र ग्रह देवी लक्ष्मी से संबंधित है। शुक्र के शुभ होने पर हर तरह के सुख जीवन में प्राप्त होते हैं।
 

812

अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप उसकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधें। इससे उसकी लाइफ में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। मंगल के शुभ होने पर अचल संपत्ति से जुड़े फायदे होते हैं।
 

912

इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के भाई को आप सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। या जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है तो भी ये उपाय काम कर सकता है। 
 

1012

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि मकर है तो उसकी कलाई पर नीले रंग का रक्षासूत्र बांधें। इससे इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। शनि ग्रह अनुकूल हो तो कई सारी परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाती हैं।
 

1112

अगर आपके भाई की राशि कुंभ है तो आप उसकी कलाई पर गहरे रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से उसकी लाइफ खुशहाल बनी रहेगी। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि पर शनि का अशुभ असर हो तो वह भी राखी के इस उपाय से दूर हो सकता है
 

1212

इस राशि के भाइयों की कलाई पर पीले या सुनहरी रंग की राखी शुभ रहती है। इससे इन्हें जीवन का हर सुख मिल सकता है इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु के प्रभाव से आपके भाई के जीवन में धर्म और आध्यात्म का विकास होगा, जिससे उसका जीवन खुशहाल बना रहेगा।
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved