- Home
- Religion
- Spiritual
- Rakshabandhan 2022: भाई की कलाई पर खूब जचेंगी ये राखियां और देंगी शुभ फल भी, क्यों खास हैं ये रक्षासूत्र?
Rakshabandhan 2022: भाई की कलाई पर खूब जचेंगी ये राखियां और देंगी शुभ फल भी, क्यों खास हैं ये रक्षासूत्र?
उज्जैन. पंचांग भेद के कारण इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक हैं। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी जीवन की कामना करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस दिन अगर बहनें अपने भाई की कलाई पर खास रंग की राखी (rakhi according to zodiac Sign) बांधें तो उन्हें ग्रहों से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आगे जानिए आप अपने भाई की कलाई पर कौन-से रंग की राखी बांध सकती हैं…
- FB
- TW
- Linkdin
)
इस राशि का स्वामी मंगल है, जो भूमि, भवन जैसी अचल संपत्ति का स्वामी है। इस राशि के भाई को आप लाल रंग की राखी बांधें और कुंकुम से तिलक लगाएं। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे और इनका क्रोध भी शांत होगा। साथ ही इन्हें भूमि-भवन से संबंधित फायदे भी हो सकते हैं।
इस राशि का स्वामी शुक्र है। जो हमें हर तरह के भौतिक सुख प्रदान करते हैं। इस राशि के भाई की कलाई के लिए सफेद रेशमी डोरी वाली राखी शुभ रहती है। इससे इनके जीवन में हर तरह का सुख-सुविधा मिलेगी और शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल फल भी मिलेंगे।
अगर आपकी भाई की राखी मिथुन है, तो उसकी कलाई पर हरे रंग की राखी खूब जचेंगी। साथ ही उसके जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी। इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध ग्रह के अनुकूल होने पर जीवन बुद्धि और वाणी नियंत्रित रहती है और लाइफ में खुशियां का आगमन होता है।
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन का कारक है। इस राशि के भाई की कलाई पर चमकीले या सफेद रंग की राखी बांधे। इससे इन्हें मानसिक शांति मिलेगी। अगर इन्हें किसी तरह का कोई मानसिक तनाव है तो वह भी इस उपाय से दूर हो सकता है।
ये राशि सूर्य से संबंधित है। सूर्य ग्रहों का राजा है। इस राशि के भाई को गोल्डन पीले रंग की राखी बांधें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं। सूर्य के शुभ स्थिति में होने पर समाज में मान-सम्मान मिलता है और नौकरी से जुड़े शुभ फल भी मिलते हैं।
इस राशि का स्वामी बुध है अगर आपके भाई की राशि कन्या है, तो आप उन्हें हरे रंग का रक्षासूत्र बांध सकती हैं। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। हरा रंग सुख-समृद्धि का प्रतीक है जो जीवन में खुशियां ही खुशियां लाता है।
शुक्र इस राशि का स्वामी है। इस राशि के भाई की कलाई पर बहन को चमकीले या किसी हल्के रंग की राखी बांधनी चाहिए। इससे ग्रहों के शुभ फलों में वृद्धि होगी। शुक्र ग्रह देवी लक्ष्मी से संबंधित है। शुक्र के शुभ होने पर हर तरह के सुख जीवन में प्राप्त होते हैं।
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है, तो आप उसकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांधें। इससे उसकी लाइफ में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। इस राशि का स्वामी मंगल है, जिसे लाल ग्रह भी कहते हैं। मंगल के शुभ होने पर अचल संपत्ति से जुड़े फायदे होते हैं।
इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि के भाई को आप सुनहरे या पीले रंग की राखी बांधें। इससे इनके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। या जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है तो भी ये उपाय काम कर सकता है।
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। अगर आपके भाई की राशि मकर है तो उसकी कलाई पर नीले रंग का रक्षासूत्र बांधें। इससे इन पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। शनि ग्रह अनुकूल हो तो कई सारी परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाती हैं।
अगर आपके भाई की राशि कुंभ है तो आप उसकी कलाई पर गहरे रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से उसकी लाइफ खुशहाल बनी रहेगी। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि पर शनि का अशुभ असर हो तो वह भी राखी के इस उपाय से दूर हो सकता है
इस राशि के भाइयों की कलाई पर पीले या सुनहरी रंग की राखी शुभ रहती है। इससे इन्हें जीवन का हर सुख मिल सकता है इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु के प्रभाव से आपके भाई के जीवन में धर्म और आध्यात्म का विकास होगा, जिससे उसका जीवन खुशहाल बना रहेगा।