
मुंबई. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ (Pushpa: The Rise) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर पता लगता है कि फिल्म एक्शन से भरपूर है। जिसमें रोमांस का तड़का लगाया गया है। अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जबरदस्त केमेस्ट्री इस ट्रेलर में नजर आ रही है। इसके साथ ही एक्टर पूरी तरह डिफरेंट लुक में दिखाई दे रहा है। ‘पुष्पा द राइज’ अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म है यानी ये फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा हिंदी में भी रिलीज होगी।
फिल्म चंदन की तस्करी पर बनी हुई है। चंदन तस्कर के खिलाफ अल्लू अर्जुन जंग लड़ते हैं। तस्करी के धंधे में माफिया के साथ पुलिस और राजनेता सबकी मिली भगत दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि अल्लू अर्जुन उनसबके खिलाफ बंदूक उठाकर जंग की शुरुआत करता है। इस ट्रेलर की शुरुआत आंध्र प्रदेश के सेशाचलम के जंगलों से होती है, जिसमें कुछ लोग बड़ी मात्रा में चंदन की तस्करी करते दिखाए गए हैं। अल्लू अर्जुन इस फिल्म में पुष्पा राज का किरदार निभा रहे हैं।
अजय देवगन ने फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को कहा गुडलक
वहीं इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के किरदार एक स्थानिय लड़की का है, जिससे पुष्पा बेहद प्यार करता है। ट्रेलर में दोनों की केमेस्ट्री गजब की दिखाई देती है। रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म सुकुमार के निर्देशन में बनी हैं। अल्लू अर्जुन के साथ आर्या और आर्या 2 में सुकुमार काम कर चुके हैं। वहीं फिल्म में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। फिल्म का इंतजार साउथ के साथ-साथ अब उत्तर भारत में भी लोग कर रहे हैं। 17 दिसम्बर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इधर, अजय देवगन ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने अल्लू अर्जुन को इस फिल्म के लिए गुड लक कहा है।
और पढ़ें:
Katrina Vicky Wedding: कैट और विक्की की शादी में गेस्ट का किया गया शानदार स्वागत, वेलकम नोट वायरल
Katrina Vicky Wedding: कैट और विक्की की शादी में गेस्ट का किया गया शानदार स्वागत, वेलकम नोट वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।