
मुंबई. साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और फिलहाल पुष्पा के नाम से हर जगह फेमस अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 40 साल के हो गए हैं। 8 अप्रैल, 1982 को उनका जन्म चेन्नई में हुआ था। शायद कम ही लोग जानते हैं कि अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया है। बता दें कि जब वे 2 साल के तभी से सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिव है। उन्होंने 37 साल पहले यानी 1985 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ ओर फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। फिर बतौर लीड एक्टर फिल्म गंगोत्री से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा और छा गए। उन्होंने अपने करियर शानदार फिल्में दी। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2023 को रिलीज होगा, जिसकी शूटिंग जून-जुलाई में शुरू की जाएगी। आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन नामी खानदान से ताल्लुक रखते हैं।
RRR के राम चरण के भाई लगते है अल्लू अर्जुन
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन फिल्मी घराने से है। उनके दादा अल्लू रामलिंगय्या जहां एक्टर थे वहीं उनके पिता अल्लू अरविंद जानेमाने प्रोड्यूसर हैं। अल्लू अर्जुन का भाई अल्लू शिरीष भी साउथ फिल्मों में अभिनय करते हैं। उनका एक भाई और है जिसका नाम अल्लू वेंकेटेश हैं। वैसे, आपको जानकार हैरानी होगी कि अल्लू अर्जुन RRR के एक्टर राम चरण के कजिन भाई है। दरअसल, अल्लू अर्जुन की बुआ यानी उनके पिता का बहन राम तरण के पिता चिरंजीवी की पत्नी है। इतना ही नहीं चिरंजीवी के साथ ही वे पवन कल्याण के भी रिश्तेदार है।
अल्लू अर्जुन ने 2011 में की थी गर्लफ्रेंड से शादी
आपको बता दें कि सुपरस्टार बनने के बाद अल्लू अर्जुन ने गर्लफ्रेंड स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। हालांकि, शादी के उन्हें अपने ससुरालवालों को काफी मनाना पड़ा था। ससुर के हामी भरते ही अल्लू-स्नेहा ने 2011 में शादी की। कपल के एक बेटा और एक बेटी है। अल्लू अर्जुन ने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी है। उनकी कई फिल्में आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग उसे देखने के लिए दीवाने हो जाते हैं। साउथ के साथ नॉर्थ में भी अब उनके फैन्स की संख्या बढ़ती जा रही है। यहीं वजह से कि उनकी फिल्म पुष्पा ने हिंदी बेल्ट में करीब 100 करोड़ रुपए की कमाई की।
- आपको बता दें कि उन्होंने विजेता, डैडी, गंगोत्री, आर्या, बन्नी, आर्या 2, वेदम, बद्रीनाथ, येवदू, सन ऑफ सत्यामूर्ति, रुद्रामादेवी, डीजे, सरानायडू, ना पेरी सूर्या ना इल्लू इंडिया सहित कई फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें
आखिर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा क्या कर दिया कि किसी के मुंह से निकला आह तो कोई भर रहा आहें
बेहद खूबसूरत है अल्लू अर्जुन की पत्नी, कभी इस कारण एक्टर को दामाद बनाने तैयार नहीं थे ससुरालवाले
अंदर से इतनी लग्जरी और स्टाइलिश है Pushpa स्टार अल्लू अर्जुन की वैनिटी, जानें कितनी है कीमत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।