
मुंबई. बॉलीवुड के साथ ही साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस राम्या कृष्णन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में शिवगामी की किरदार निभाने वाली राम्या को पुलिस ने हिसारत में ले लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राम्या की कार से पुलिस ने 100 शराब और बीयर की बोतलों को चेकिंग के दौरान जब्त किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि उस वक्त एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन विनाया कृष्णन भी थी। दोनों मल्लापुरम से चेन्नई की ओर जा रहे थे।
4 दिन पहले की है घटना
रिपोर्ट की मानें तो कार से करीब 96 बीयर और शराब की 8 बोतलें जब्त की गई है। इसके बाद सभी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। ड्राइवर को पुलिस पूछताछ के लिए कंथूर पुलिस स्टेशन में ले गई है। राम्या ने अपने ड्राइवर को जमानत पर रिहा करवा लिया है। ये घटना 11 जून की बताई जा रही है।
नियमों के खिलाफ
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी महाबलीपुरम की ओर से आ रही गाड़ियों को चेक कर रहे थे। उस वक्त पुलिस ने मुतुकाडु चेक पोस्ट पर राम्या की टोयोटा इनोवा कार को रोका। जब पुलिस ने उनकी गाड़ी की जांच करने के लिए कहा तो राम्या चुपचाप इसके लिए तैयार हो गई थीं। जांच के दौरान उन्हें बोतल शराब मिली, जिसमें से आठ बोतल हार्ड शराब थीं। अधिकारियों ने बोतलों को जब्त कर लिया है, क्योंकि यह लॉकडाउन के नियमों के खिलाफ है। अभी तक इस मामले में एक्ट्रेस का बयान सामने नहीं आया है।
राम्या का वर्कफ्रंट
राम्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जे जयललिता पर आधारित एक वेब सीरीज में नजर आई थीं। यह वेब सीरीज डिजीटल फ्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई। वेब सीरीज हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।