बाहुबली फेम प्रभास करेंगे दिल्ली में रावण का दहन, आदिपुरूष में निभा रहे श्रीराम का किरदार, देखें डिटेल

Published : Sep 12, 2022, 08:12 PM IST
बाहुबली फेम प्रभास करेंगे दिल्ली में रावण का दहन, आदिपुरूष में निभा रहे श्रीराम का किरदार, देखें डिटेल

सार

बाहुबली यानि प्रभास ( Baahubali Prabhas) इस साल दिल्ली के लव कुश रामलीला में रावण का दहन करेंगे। लव कुश रामलीला समिति ने प्रभास को अतिथि बनने और दशहरा 5 अक्टूबर को रावण पुतला जलाने के लिए कॉन्टेक्ट किया था ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Bahubali fame Prabhas will burn Ravana in Delhi : बाहुबली फेम प्रभास ( Baahubali Prabhas) इस साल दिल्ली के लव कुश रामलीला में रावण का दहन करेंगे। अभिनेता ओम राउत की आदिपुरुष में राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। प्रभास की पूरे भारत में रिलीज़ होने वाली फिल्मों को सिनेमा के लिए गेमचेंजर माना जाता है। आदिपुरुष रामायण का एक रूपांतरण है और "बुराई पर अच्छाई की जीत" का जश्न मनाता है। फिल्म में प्रभास कृति सेनन ( Kriti Sanon) के अपोजिट नजर आएंगे।

लव कुश रामलीला, लाल किले में पुतला फूंकेंगे प्रभास
लव कुश रामलीला समिति ने प्रभास को अतिथि बनने और दशहरा 5 अक्टूबर को रावण पुतला जलाने के लिए कॉन्टेक्ट किया था । दशहरा उत्सव 26 सितंबर से शुरू होगा। इस वर्ष समिति अयोध्या का राम मंदिर बेस्ड एक लाल किला लॉन पंडाल बनाने के लिए तैयार है। ।

लव कुश रामलीला समिति ( Lav Kush Ramlila committee) के प्रमुख अर्जुन कुमार ( Arjun Kumar) ने एएनआई से बात करते हुए इस साल की प्लानिंग के बारे में समिति की योजना का खुलासा किया है।  उन्होंने कहा, "चूंकि प्रभास पहले से ही आने वाली फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, इस दशहरे पर रावण रूपी  बुराई को आग लगाने के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है!"

उन्होंने कहा, "हमेशा की तरह इस बार भी तीन पुतले होने जा रहे हैं -  रावण, कुंभ करण और मेघनाद, और प्रभास उनमें से प्रत्येक को जलाने के लिए हवा में अपना तीर चलाएंगे!"

आदिपुरुष की डिटेल 
आदिपुरुष  ( ADIPURUSH) एक पौराणिक कथा पर बेस्ड है जिसमें प्रभास को भगवान राम के रूप में दिखाया गया है। फिल्म का एक फैन-मेड पोस्टर कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इसने नेटिज़न्स के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी थी। आदिपुरुष ने सैफ अली खान को लंकेश के रूप में पेश किया है, इसके साथ ही वह  तेलुगु इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करेंगे। कलाकारों में कृति सनोन और सनी सिंह शामिल हैं। आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?