
मुंबई/हैदराबाद। बाहुबली एक्टर प्रभास की शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीनों पहले को-स्टार रहीं अनुष्का शेट्टी के साथ उनकी शादी की खबरें आई थीं। वहीं अब पिछले कुछ दिनों से चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला के साथ प्रभास की शादी की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि इस तरह की खबरों पर अब खुद निहारिका ने अपनी बात रखी है।
एक इंटरव्यू में निहारिका ने बताया कि इस तरह की सभी खबरें बेबुनियाद हैं और इनका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। 26 साल की निहारिका का कहना है कि हाल फिलहाल वो किसी से शादी नहीं कर रही हैं। बता दें कि चिरंजीवी ने भी कुछ महीनों पहले कहा था कि निहारिका की फैमिली अभी चाहती है कि वो अपने करियर पर ध्यान दे। वो खुद भी नहीं चाहते हैं कि निहारिका शादी के बारे में अभी कुछ सोचे। बता दें कि निहारिका ने 2016 में आई फिल्म ओका मनासू से अपने करियर की शुरुआत की थी।
बता दें कि निहारिका कोनिडेला चिरंजीवी के छोटे भाई नागेन्द्र बाबू की बेटी हैं। नागेंद्र बाबू तेलुगु एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। निहारिका के भाई वरुण तेज भी एक्टर हैं। रामचरण तेजा, अलु अर्जुन और अलु शिरीष भी निहारिका के कजिन हैं। निहारिका ने अब तक कई फिल्मों के अलावा वेब सीरिज में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।