Dhurandhar 2 अभी से हुई पीछे? Toxic की ऐतिहासिक डील ने बदल दिया पूरा गेम!
सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर बड़ी अंतरराष्ट्रीय डील की खबर सामने आई है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की X पोस्ट के मुताबिक़, ओवरसीज़ डिस्ट्रीब्यूशन की दिग्गज कंपनी Phars Films ने 'टॉक्सिक' के ओवरसीज राइट्स ऐतिहासिक कीमत में खरीदे हैं।

Toxic Overseas Deal ने बढ़ाया क्रेज
Toxic के ओवरसीज़ राइट्स को Phars Films द्वारा खरीदना इंडियन सिनेमा के लिहाज से बड़ी खबर माना जा रहा है। यह कंपनी लंबे समय से इंडियन फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मजबूत रिलीज दिलाने के लिए जानी जाती है। इस ऐतिहासिक डील के बाद अब यश की Toxic को विदेशों में बड़े पैमाने पर रिलीज मिलना तय माना जा रहा है, जिससे बॉक्स ऑफिस संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं। खासकर ऐसे में जब इसका क्लैश रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' के सीक्वल 'धुरंधर : द रिवेंज' से हो रहा है। इस मामले में 'टॉक्सिक' 'धुरंधर 2' से आगे निकलती नज़र आ रही है।
Toxic की ओवरसीज डील सिर्फ इंडियन भाषाओं के लिए
इस मेगा डील की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह केवल इंडियन लैंग्वेज वर्ज़न के लिए है। यानी कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने वाली Toxic मूवी के ओवरसीज़ राइट्स ही बेचे गए हैं। फिल्म का English version इस समझौते से बाहर रखा गया है, जो दर्शाता है कि मेकर्स अलग रणनीति के साथ इंटरनेशनल ऑडियंस को भी टारगेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Jana Nayagan Release: CBFC से फाइट खत्म! थलापति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज़ पक्की?
KGF 2 के बाद यश की बड़ी वापसी
KGF Chapter 2 की ऐतिहासिक सफलता के बाद Yash की नई फिल्म Toxic को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। फिल्म का स्केल, इंटरनेशनल अपील और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है।
Toxic की फेस्टिव वीकेंड पर रिलीज
Toxic release date 19 मार्च 2026 तय की गई है, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद जैसे बड़े त्योहारों के आसपास का फेस्टिव वीकेंड है। इस टाइमिंग से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबा और मजबूत रन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। त्योहारों के माहौल में बड़े स्टार की फिल्म रिलीज होना अक्सर शानदार ओपनिंग दिलाता है।
यह भी पढ़ें : Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की दहाड़, इन 3 स्टार्स की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘बॉर्डर 2’
टॉक्सिक की दमदार टीम और मल्टी-लैंग्वेज प्लान
Toxic फिल्म को Geetu Mohandas ने डायरेक्ट किया है और कहानी खुद Yash और Geetu Mohandas ने लिखी है। फिल्म को इंग्लिश और कन्नड़ में साथ-साथ शूट किया गया है, जबकि इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में डब किया जाएगा। प्रोडक्शन की कमान Venkat K Narayana और Yash के हाथों में है, जो इस प्रोजेक्ट को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने की तैयारी में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।