Vijay Jana Nayagan court case update: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ को बड़ी कानूनी राहत मिली। मद्रास हाई कोर्ट ने CBFC केस में मेकर्स की याचिका वापसी मंजूर की। फिल्म रीवाइजिंग कमेटी के पास जाएगी। सेंसर सर्टिफिकेट मिलते ही रिलीज़ का रास्ता साफ होगा!
तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चल रहा सेंसर विवाद अब सुलझने की दिशा में बढ़ता दिख रहा है। लंबे समय से सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) सर्टिफिकेट अटकने की वजह से यह मोस्ट अवैटेड फिल्म रिलीज़ नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब मद्रास हाई कोर्ट के फैसले ने मेकर्स को बड़ी राहत दी है। इससे फिल्म की थिएटर रिलीज़ की उम्मीद फिर जाग हो गई है।
मद्रास हाई कोर्ट ने 'जन नायगन' के मेकर्स को दी यह इजाज़त
फिल्म के निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने पहले CBFC के खिलाफ दायर अपनी याचिका वापस लेने की मांग की थी। अब मद्रास हाई कोर्ट ने इस याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब है कि फिल्म से जुड़े कानूनी पेंच काफी हद तक साफ हो चुके हैं और अब फिल्म को रीवाइजिंग कमेटी के पास भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें : तिहाड़ जेल गए राजपाल यादव की 10 अपकमिंग फ़िल्में, एक में लीड रोल, 3 इसी साल होंगी रिलीज
'जन नायगन' के सर्टिफिकेट का फैसला लेगी CBFC की रीवाइजिंग कमेटी
अब अगला कदम होगा रीवाइजिंग कमेटी द्वारा फिल्म की जांच। यही कमेटी तय करेगी कि फिल्म को U, U/A या A सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहले कोर्ट ने बोर्ड को U/A सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया था, लेकिन अब प्रक्रिया आधिकारिक रूप से दोबारा शुरू होगी। इंडस्ट्री ट्रैकर्स के मुताबिक यह प्रक्रिया लगभग 10 दिनों में पूरी हो सकती है।अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो बहुत जल्द 'जन नायगन' रिलीज डेट का ऐलान भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav जेल जाने से पहले हुए इमोशनल, बोले- क्या करूं सर, मेरे पास पैसे नहीं
थलापति विजय की आखिरी फिल्म को लेकर Buzz
'जन नायगन' को विजय की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वे सक्रिय राजनीति में उतरने वाले हैं। उनकी पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) आगामी चुनावों में उतरने की तैयारी में है। ऐसे में फिल्म की रिलीज़ सिर्फ सिनेमाई नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम मानी जा रही है।
Jana Nayagan Star Cast और कहानी
एच. विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नयगन' में थलापति विजय IPS अधिकारी वेत्री कोंडन के रोल में नज़र आएंगे, जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। फिल्म में पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। एक्शन, ड्रामा और राजनीतिक अंडरटोन के चलते फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटेमेंट बना हुआ है।
