MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!

Rajpal Yadav Upcoming Movies: जेल गए राजपाल यादव इन 10 फिल्मों में आएंगे नज़र, 3 इसी साल आ रहीं!

Rajpal Yadav New Movies: दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में ढाई करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। उन्होंने अपने पास पैसे ना होने का हाला दिया है। इस बीच जानिए राजपाल यादव की अपकमिंग मूवीज के बारे में…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Feb 10 2026, 12:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भूत बंगला
Image Credit : Facebook

भूत बंगला

रिलीज डेट : 10 अप्रैल 2026

यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार का लीड रोल है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के अलावा परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, असरानी और मनोज जोशी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
2. वेलकम टू दि जंगल
Image Credit : Facebook

2. वेलकम टू दि जंगल

रिलीज डेट : 26 जून 2026

अक्षय कुमार के लीड रोल वाली इस एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, दिशा पाटनी, परेश रावल, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें : Rajpal Yadav जेल जाने से पहले हुए इमोशनल, बोले- क्या करूं सर, मेरे पास पैसे नहीं

36
3. हैवान
Image Credit : Youtube Screenshot

3. हैवान

रिलीज डेट : NA

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। उनके साथ मोहनलाल, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की अहम् भूमिका है।

46
4. विवश
Image Credit : Youtube Screenshot

4. विवश

रिलीज डेट : 27 नवम्बर 2026 (संभावित)

नवनीत बाज सैनी ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। राजपाल यादव के अलावा फिल्म में लकी अली और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

56
5.अम्मा (कन्नड़)
Image Credit : Facebook

5.अम्मा (कन्नड़)

रिलीज डेट : NA

फैसल सरीफ के निर्देशन में बनी अम्मा कन्नड़ के साथ हिंदी में भी बनाई गई है। फिल्म में रागिनी द्विवेदी का लीड रोल है। उनके साथ प्रशांत नारायणन, राजपाल यादव और कविता राधेश्याम जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। फिल्म 2014 में लॉन्च हुई थी। लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की दहाड़, इन 3 स्टार्स की सबसे कमाऊ फिल्म बनी ‘बॉर्डर 2’

66
राजपाल यादव की ये 5 फ़िल्में भी रिलीज के इंतज़ार में
Image Credit : Facebook

राजपाल यादव की ये 5 फ़िल्में भी रिलीज के इंतज़ार में

  • 6.मकतूब

रिलीज डेट : NA

पलाश मुछाल ने इस सोशल ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल 2025 को आ चुका था। लेकिन अभी तक यह रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म में राजपाल यादव लीड रोल में हैं। उनके साथ रुबीना दिलैक, लिलिपुट, आकाशदीप सबीर, मुश्ताक खान जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आपको ज़्यादातर वो दिव्यांग बच्चे भी दिखाई देंगे, जिन्हें आप आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में देख चुके हैं।

  • 7. फिर से...बंपर ड्रा

रिलीज डेट : NA

राशिद सबीर खान ने इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया है फिल्म में रायो एस. बखिरता, गौतम, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, मोनिका बेदी और असरानी जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

  • 8. मुन्नू और मुन्नी की शादी

रिलीज डेट : NA

श्रेयस तलपड़े, कनिका तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, नीलू कोहली और राजपाल यादव जैसे कलाकारों से सजी इस कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन दीपक सिसोदिया ने किया है।

  • 9. घमासान

रिलीज डेट : NA

यह ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। फिल्म में क्रैगी भास्कर, इशिता दत्ता, प्रतीक गांधी और राजपाल यादव जैसे कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

  • 10. मिशन लैला

रिलीज डेट : NA

इस कॉमेडी फिल्म का डायरेक्शन थापा अनूप ने किया है। फिल्म में तनिष्क बत्रा, भाविन भानुशाली, रश्मि देसाई और राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Don 3 Controversy: स्क्रिप्ट पसंद थी फिर क्यों छोड़ी शाहरुख खान ने डॉन 3?
Recommended image2
Sairaab 5 Major Updates: स्टार प्लस पर कब आएगा सैराब? विदेश में कब-कहां होगा टेलिकास्ट, 5 बड़े अपडेट
Recommended image3
TV पर आ रहे हैं हस्तिनापुर के वीर, पांडवों के बचपन की सुनाई जाएगी अनसुनी महागाथा
Recommended image4
Aashram: बॉबी देओल ने खोला राज़, 'आश्रम' के इंटीमेट सीन के बारे में सबसे पहले पत्नी को बताया था
Recommended image5
Dhurandhar World Television Premiere: टीवी पर कब-कहां देखें रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved