- Home
- Entertainment
- Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की दहाड़, इन 3 स्टार्स की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'बॉर्डर 2'
Border 2 Worldwide Collection: सनी देओल की दहाड़, इन 3 स्टार्स की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'बॉर्डर 2'
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' की कमाई की रफ़्तार बॉक्स ऑफिस पर भले ही कम हो गई हो, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। इसने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' को काफी पीछे छोड़ दिया है।

18 दिन से बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' का दबदबा
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने तीसरे वीकेंड पर भी रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने 18 दिनों में वर्ल्डवाइड 466.13 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
'बॉर्डर 2' के इंडिया और ओवरसीज़ कलेक्शन का पूरा हिसाब
फिल्म ने भारत में अब तक 343.32 करोड़ रुपए का नेट और 408.36 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रॉस 57.71 करोड़ रुपए से ज्यादा जोड़े हैं। कुल मिलाकर Border 2 worldwide collection अब 466.13 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है।
'बॉर्डर 2' ने 'अंधाधुन' को छोड़ा पीछे
18 दिनों में 'बॉर्डर 2' ने आयुष्मान खुराना की अंधाधुन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 453.8 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। अब इसके निशाने पर ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ की 'वॉर', शाहरुख़ खान स्टारर 'डंकी' और सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' हैं, जिनकी वर्ल्डवाइड कमाई क्रमशः 466.82 करोड़ रुपए, 470.6 करोड़ रुपए और 472.77 करोड़ रुपए रहा है।
'बॉर्डर 2' बनी इन 4 स्टार्स की सबसे बड़ी फिल्म
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने वरुण धवन की 'दिलवाले', दिलजीत दोसांझ की 'गुड न्यूज' और अहान शेट्टी की 'तड़प' को पहले से दूसरे स्था पर खिसका दिया है, जिनकी कमाई क्रमशः 376.85 करोड़ रुपए, 318.57 करोड़ रुपए 34.86 करोड़ रुपए कमाए थे।
सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट 'बॉर्डर 2'
सनी देओल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो बॉर्डर 2 अब उनके करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अब भी गदर 2 कायम है, जिसने 685 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।