
मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान फैमिली ने प्रेयर मीट रखी, जिसमें फैमिली के अलावा सगे-संबंधी व रिश्तेदार नजर आए। प्रेयर मीट की फोटो चिरंजीवी की पत्नी मेघना ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। इस दौरान सबसे खास बात ये दिखी की प्रेयर मीट पर सभी के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। मेघना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, चिरू ने हमेशा मुझसे कहा कि जब दुनिया आपको आपके एक्शन पर जज करेगी तो सिर्फ परिवार ही आपका साथ देगा। बता दें कि 7 जून को महज 39 साल की उम्र में चिरंजीवी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। चिरंजीवी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि चिरंजीवी की पत्नी मेघना 3 महीने की प्रेग्नेंट हैं। चिरंजीवी ने मई, 2018 में मेघना से शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी मेघना राज की प्रेग्नेंसी का यह दूसरा महीना चल रहा है। दोनों ही पति-पत्नी अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। चिरंजीवी ने करियर की शुरुआत में करीब चार सालों तक अंकल अर्जुन सरजा के यहां बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। चिरंजीवी, एक्टर ध्रुव सरजा के बड़े भाई और साउथ इंडस्ट्री के एक्शन किंग कहलाने वाले अर्जुन सरजा के भतीजे थे।
17 अक्टूबर, 1980 को बेंगलुरू में जन्में चिरंजीवी ने 2009 में आई फिल्म वायुपुत्र से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को उनके अंकल किशोर सरजा ने डायरेक्ट किया था। चिरंजीव सरजा ने अपने 11 साल लंबे करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया। इनमें चिरु, कैम्पेगौड़ा, वरदनायका, व्हिसल, चंद्रलेखा, रामलीला, सीजर, अम्मा आई लव यू, खाकी, आद्या और शिवार्जुना प्रमुख हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।