Golden Globes 2023 : एसएस राजामौली की RRR को दो कैटेगिरी में मिला नॉमिनेशन, देखें डिटेल

एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, एक्शन-ड्रामा फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2023 के लिए दो कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया  है। प्रतिष्ठित अवार्ड शो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका ऐलान किया है। 

Rupesh Sahu | Published : Dec 12, 2022 5:01 PM IST / Updated: Dec 12 2022, 10:51 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Golden Globes 2023 SS Rajamouli RRR got nomination in two categories । फिल्म मेकर एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर को 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ  फॉरेन फिल्म कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया है। फिल्म के हिट गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया है। बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट, जिन्होंने 'आरआरआर' में अहम भूमिका निभाई थी, उन्होंने खूब सारे दिल की इमोजी के साथ इसे  अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 

एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने भारत में बंपर कमाई की है। अब ये देश के बाहर भी अपना जलवा दिखा रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत मूवी विदेशों में भी बहुत पसंद की जा रही है। बीते दिनों ये मूवी   जापान में रिलीज हुई है, ये मूवी कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं अब आरआरआर को  इंटरनेशनल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की ने दो कैटेगरी में  नॉमिनेट किया गया है। 

 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए दो कैटेगिरी में किया नॉमिनेट
 प्रतिष्ठित अवार्ड शो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका ऐलान किया है। ट्वीट्स के मुताबिक, 'आरआरआर' को दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है, 'बेस्ट पिक्चर- नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज' और 'ओरिजिनल सॉन्ग- मोशन पिक्चर' में इसे नॉमिनेट किया गया है। पहली कैटेगिरी में इसका मुकाबला 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना, 1985', 'क्लोज' और 'डिसीजन टू लीव' जैसी फिल्मों से है।

ट्विटर पर गोल्डन ग्लोब्स के ऑफिशियल हैंडल ने सोमवार को लिखा, "सर्वश्रेष्ठ पिक्चर - नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज - ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट, अर्जेंटीना, 1985, क्लोज, डिसीजन टू लीव और आरआरआर के लिए नामांकित लोगों को बधाई।" आरआरआर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट को रीट्वीट किया।

 


अंग्रेजों के शासन के खिलाफ दो क्रांतिकारियों की लाइफ पर बेस्ड आधारित आरआरआर फिल्म दुनियाभर में तारीफ बटोर रही है। इस मूवी को ऑस्कर में भेजने की मांग भी फैंस कर चुके हैं ।  

फिल्म मेकर ने ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए पेश की दावेदारी

इस बीच, फिल्म निर्माताओं ने टॉप कैटेगिरी में ऑस्कर के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फिल्म (डीवीवी दानय्या), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (एसएस राजामौली), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूनियर एनटीआर और राम चरण), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (अजय देवगन), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (आलिया भट्ट) और अधिक सहित कैटेगिरी में विचार करने के लिए कहा है। 

ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने लगाई FLOP की झड़ी, आमिर खान भी ढेर, 2022 में BOX OFFICE फ्लॉप हुए ये 10 सुपरस्टार

10 साल में रजनीकांत ने की 8 फिल्में, इतनी रही HIT, 1 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 12 मूवी

इन 3 Khan का बजेगा 2023 में BOX OFFICE पर डंका, जानें क्यों FLOP आमिर खान रहेंगे पर्दे से मिसिंग

2022 की बॉलीवुड की 10 महा डिजास्टर फिल्में, 5 तो BOX OFFICE पर 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई

एक बहाने से FLOP अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना आलीशान बंगला, 80 Cr का घर दिखता है ऐसा

 

Share this article
click me!