
मुंबई। 'सिंघम' की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने हाल ही में 30 अक्टूबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ 7 फेरे लिए। शादी के बाद अब काजल पति के साथ हनीमून के लिए रवाना हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मालदीव के एक रिजॉर्ट में रुकेंगे। 7 नवंबर को काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने और गौतम के पासपोर्ट पाउच की फोटो शेयर की हैं। इस फोटो के साथ काजल ने लिखा- रेडी टू गो। काजल ने शादी के बाद अपना सरनेम भी चेंज कर लिया है। दरअसल, पासपोर्ट पाउच पर उनका नाम अब काजल अग्रवाल नहीं बल्कि काजल किचलू हो गया है। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल्स पर काजल का नाम अब भी काजल अग्रवाल ही लिखा हुआ है।
काजल शादी के दिन से ही सोशल मीडिया पर वेडिंग और बाकी रस्मों की फोटो शेयर कर रही हैं। पिछले दिनों अपना पहला करवाचौथ मनाने के दौरान की फोटो भी काजल ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। काजल ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था- गौतम और मैंने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और हम 7 साल से दोस्त हैं। हम दोस्त के तौर पर हर कदम साथ रहे हैं, जो एक-दूसरे की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण है।
काजल ने आगे कहा था- हम हर कभी मिलते रहते थे। फिर चाहे सोशल पार्टी हो या फिर कोई पेशेवर काम। इसलिए जब लॉकडाउन के बीच कुछ सप्ताह तक हम एक-दूसरे से मिल नहीं सके, किराने की दुकान पर मास्क की आड़ में हमने एक-दूसरे की झलक देखी तो अहसास हुआ कि हमें साथ रहना चाहिए।"
जानें कौन हैं गौतम किचलू...
काजल के पति गौतम किचलू बिजनेसमैन हैं। वो डिस्सर्न लिविंग डिजाइन शॉप के फाउंडर और इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनकी कंपनी हाउस डिजाइन के अलावा फर्नीचर, डेकोर आइटम्स, पेँटिंग्स और अन्य हाउसहोल्ड सामान सेल करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो काजल और गौतम के परिवारवालों ने शादी को बेहद सिम्पल तरीके से करने का फैसला किया था। दोनों ने मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में 7 फेरे लिए।
16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं काजल :
काजल पिछले 16 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने फिल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की तरफ रुख कर लिया। वो साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। अब वो हिंदी फिल्मों में भी अच्छी पहचान बना चुकी हैं। 'मगाधीरा', 'आर्या 2', 'डार्लिंग', 'मिस्टर परफेक्ट', 'विवेगम' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली काजल ने 2019 में यह कबूल किया था कि वह एक ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो फिल्म इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।