शख्स ने कहा- पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो, नागार्जुन की बहू ने दिया मजेदार जवाब

Published : Nov 06, 2020, 08:19 PM IST
शख्स ने कहा- पति को तलाक देकर मुझसे शादी कर लो, नागार्जुन की बहू ने दिया मजेदार जवाब

सार

मुंबई/हैदराबाद। नागार्जुन (Nagarjuna) की बहू और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस समांथा (Samantha) को बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है। समांथा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में समांथा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इस पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए समांथा से अजीब-सा सवाल पूछ लिया। हालांकि समांथा भी कहां मानने वाली थीं, उन्होंने भी उस यूजर को करारा जवाब दिया। आखिर शख्स ने ऐसा क्या पूछ लिया...  

दरअसल सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए समांथा के सामने शादी का प्रपोजल रख दिया। शख्स ने कहा कि वो अपने पति नागा चैतन्य को तलाक दे दें। लेकिन इस पर समांथा ने पलटकर जो जवाब दिया, उसका अंदाजा तो सवाल पूछने वाले शख्स को भी नहीं होगा।

इस यूजर के सवाल पर समांथा ने जवाब देते हुए कहा- ऐसा करना तो मुश्किल है, लेकिन तुम एक काम कर सकते हो। इसके बारे में नागा चैतन्या से ही पूछ लो। समांथा के इस मजाकिया जवाब को देखकर लोग भी उस शख्स के मजे ले रहे हैं। बता दें कि समांथा ने अक्टूबर, 2017 में नागार्जुन की पहली पत्नी लक्ष्मी के बेटे नागा चैतन्य से शादी की थी। इनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

समांथा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2010 में तेलुगु फिल्म ये 'या माया चेसावे' से की थी। 2013 में समांथा ने तेलुगु और तमिल दोनों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता था। समांथा अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने बताया था कि वह अपने दिन की शुरुआत 108 बार सूर्य नमस्कार से करती हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा