
मुंबई. मलयाली फिल्ममेकर अली अकबर (Ali Akbar) ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। उनकी पत्नी लुसीअम्मा ने भी पति के फैसले का साथ दिया और हिंदू धर्म को खुद में शामिल कर लीं। अली अकबर ने ऐलान किया कि आज से मैं मुस्लिम नहीं हूं , मैं एक भारतीय हूं। यह मेरा संदेश उनलोगों के लिए हैं , जिन्होंने भारत के खिलाफ हंसते हुए स्माइली पोस्ट की है। अली अकबर ने अपना नाम बदलकर रामसिम्हन (Ramasimhan) रख लिया है।
दरअसल, हाल ही में हेलिक्रॉप्टर क्रैश की घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की मौत हो गई थी। ये घटना पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका था। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी मौत पर हंसने वाले इमोज शेयर किए। वैसे तो इसका कई लोगों ने विरोध किया लेकिन केरल के फिल्ममेकर अली अकबर को ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने धर्म चेंज करने का फैसला लिया। इस फैसले में उनकी पत्नी लुसीअम्मा भी उनके साथ है।
बिपिन रावत की मौत पर खुशी मनानेवालों की आलोचना की
अकबर ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में चीफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की दुखद मौत पर खुशी मनाने वालों की आलोचना की गई। उन्होंने कहा, 'मैं उस पोशाक को फेंक रहा हूं जिसके साथ मैं पैदा हुआ था। मैं आज से मुसलमान नहीं हूँ। मैं एक भारतीय हूं।' बुधवार को अली अकबर ने बताया था कि उनका मुस्लिम धर्म से विश्वास उठ गया है। इसलिए अब वो और उनकी पत्नी लुसीअम्मा हिंदू बनने के लिए तैयार हैं। अली अकबर ने अपना नया नाम भी सलेक्ट कर लिया। वे अब अली अबकर से रामसिम्हन (Ramasimhan)बन गए हैं। इसके पीछे उन्होंने वजह बताई की रामसिम्हन वो शख्स था जो इसलिए मारा गया क्योंकि वो अपने कल्चर के लिए खड़ा रहा। उनकी मानें तो यह नाम उपर सटीक बैठता है।
बेटियों को धर्म परिवर्तन के लिए नहीं करेंगे मजबूर
फिल्ममेकर और उनकी पत्नी हिंदू धर्म अपना लिया है, लेकिन उनकी दो बेटियां इस बाबत खुद फैसला करेंगी। फिल्मेकर ने बताया कि वो अपनी दो बेटियों को धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर नहीं करेंगे। ये उनकी पसंद है और मैंने उन्हें फैसला खुद करने का अधिकार दिया है। बता दें कि अली अकबर, जो भारतीय जनता पार्टी की राज्य समिति के सदस्य थे, ने पार्टी नेतृत्व से हुई अनबम के बाद अक्टूबर में पद छोड़ दिया। अकबर 2015 में भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने मदरसे में पढ़ाई के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
और पढ़ें:
आखिर क्यों Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को लगता है वो अच्छे हसबैंड नहीं, बताया किस बात का है डर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।