इस दिन मंगेतर संग सात फेरे लेगा ये सुपरस्टार, शादी में इसलिए शामिल होंगे सिर्फ फैमिली मेंबर्स और खास दोस्त

Published : Jun 27, 2020, 07:25 PM IST
इस दिन मंगेतर संग सात फेरे लेगा ये सुपरस्टार, शादी में इसलिए शामिल होंगे सिर्फ फैमिली मेंबर्स और खास दोस्त

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक खबर सामने आ रही है कि एक्टर नीतिन अपनी मंगेतर से जुलाई में शादी कर सकते हैं। ये शादी हैदारबाद के फॉर्महाउस में होगी, जिसमें सिर्फ फैमिली और खास दोस्तों को ही बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं कोरोना को लेकर शादी के दौरान सभी सावधानियों का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा। नीतिन और शालिनी ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों दुबई में सात फेरे लेने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया और शादी कैंसिल करनी पड़ी। 

मुंबई/हैदराबाद. कोरोना महामारी की वजह से लोगों के कई महत्वपूर्ण काम रूक गए है। ऐसे में आमजनों से लेकर सेलेब्स को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, देश में लॉकडाउन में ढील दी गई है। फिर भी कम ही लोग बाहर निकल रहे हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक खबर सामने आ रही है कि एक्टर नीतिन अपनी मंगेतर से जुलाई में शादी कर सकते हैं। ये शादी हैदारबाद के फॉर्महाउस में होगी, जिसमें सिर्फ फैमिली और खास दोस्तों को ही बुलाया जाएगा। इतना ही नहीं कोरोना को लेकर शादी के दौरान सभी सावधानियों का खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा।


4 साल से कर रहे डेट
बता दें कि नितिन और शालिनी दोनों एक-दूसरे को पिछले 4 साल से डेट कर रहे हैं। ये शादी अरेंज के साथ लव मैरिज है। दोनों के पेरेंट्स ने दोनों की दोस्तों को देखकर शादी का फैसला लिया और दोनों ने तुरंत हामी भर दी। नितिन की होने वाली पत्नी शालिनी एमबीए ग्रैजुएट है और उन्होंने यूके से पढ़ाई पूरी की है।


डेस्टिनेशन वेडिंग की थी प्लानिंग
नीतिन और शालिनी ने डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रखी थी। दोनों दुबई में सात फेरे लेने वाले थे। सारी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित किया गया और शादी कैंसिल करनी पड़ी। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

प्रभास की Spirit से दीपिका पादुकोण के बाद एक और सुपरस्टार की विदाई, जानें वजह
Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ