
मुंबई. 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म में काम करने वाले एक्टर प्रभास ने बॉलीवुड में फिल्म 'साहो' से डेब्यू किया था। इस मूवी के बाद से एक्टर से ऑडियंस की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि वो अपकमिंग मूवी में एक सुपरहीरो के किरदार में नजर आ सकते हैं।
इस एक्ट्रेस के साथ कर सकते हैं काम
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि प्रभास नाग अश्विन की फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हो सकती हैं। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इस मूवी की स्टारकास्ट में और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। वहीं, अगर फिल्म की शूटिंग की बात करें तो जब प्रभास अपने मौजूदा कमिट्मेंट्स खत्म कर लेंगे तब इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
गौरतलब है कि फिल्म 'साहो' से प्रभास ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। दोनों की कैमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आई थी। अब ऐसे में देखना ये होगा कि अगर दीपिका इस फिल्म उनके साथ काम करती हैं तो इनकी जोड़ी सिनेमाघरों में हिट हो पाती है या नहीं।
पूजा हेगड़े के साथ काम कर रहे प्रभास
अगर प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस समय पूजा हेगड़े के साथ फिल्म 'जान' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वे शादी के बाद पहली बार हसबैंड रणवीर सिंह के साथ 83 में स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के रोल में होंगे और दीपिका फिल्म में कपिल देव की वाइफ का रोल प्ले करेंगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।