भारत की मशहूर कुचीपुडी डांसर शोभा नायडू का निधन, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

भारत की प्रमुख कुचीपुडी डांसर शोभा नायडू का बुधवार को निधन हो गया। वो प्रसिद्ध स्वामी वम्पाति चिन्ना सत्यम की एक अच्छी शिष्या थीं। उनका जन्म 1956 में आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापटनम जिले के अनकापल्ली में हुआ था। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 14, 2020 3:46 AM IST / Updated: Oct 14 2020, 01:10 PM IST

बैंग्लुरु. भारत की प्रमुख कुचीपुडी डांसर शोभा नायडू का बुधवार को निधन हो गया। वो प्रसिद्ध स्वामी वम्पाति चिन्ना सत्यम की एक अच्छी शिष्या थीं। उनका जन्म 1956 में आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापटनम जिले के अनकापल्ली में हुआ था। उनके बेहतरीन डांस के चलते उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने 64 साल की उम्र मं दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

कोरोना से थीं संक्रमित

Latest Videos

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो कोरोना से संक्रमित थीं और हैदराबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रदर्शन कर चुकीं शोभा

शोभा नायडू ने देशभर और विदेशों में अपने गुरु के साथ प्रदर्शन किया है। सत्यभामा और पद्मावती की श्रेष्ठ भूमिका निभाई। वह एक उत्कृष्ट नर्तक भी हैं और वह कुचिपुड़ी कला अकादमी, हैदराबाद में पिछले कुछ सालों से युवा छात्रों को प्रशिक्षण दे रही हैं। उन्होंने कई नृत्य-नाटकों को भी निर्देशित किया है और कृष्ण गण सभा मद्रास से उन्हें नृत्य चूडमानी का शीर्षक भी प्राप्त हुआ है।

Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule