इस दिन देखने मिलेगी रजनीकांत के दामाद की धमाकेदार फिल्म, इतने देश और इतनी भाषा में होगी रिलीज

Published : Jun 16, 2021, 04:16 PM IST
इस दिन देखने मिलेगी रजनीकांत के दामाद की धमाकेदार फिल्म, इतने देश और इतनी भाषा में होगी रिलीज

सार

साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म जगमे थांदीराम का इंतजार खत्म हुआ। फिल्म 18 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में धनुष एक गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 190 देशों में 17 भाषा में रिलीज होगी, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। 

मुंबई. साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnitanth) के दामाद और एक्टर धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म जगमे थांदीराम (Jagame Thandhiram) का इंतजार खत्म हुआ। बता दें कि फिल्म 18 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म से जुड़ा धनुष का लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इसमें वे ऑरेंज कलर के ब्लेजर, ब्लैक शर्ट और क्रीम कलर की पैंट में रफ एंड टफ दिख रहे हैं। फिल्म में धनुष एक गैंगस्टर का रोल प्ले कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 190 देशों में 17 भाषा में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैन्स में बहुत ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। 


ऐसा है धनुष का किरदार
धनुष ने अपने रोल को लेकर कहा- मैं सुरुली को बहुत पसंद करता हूं। मुझे यह कैरेक्टर इतना पसंद आया कि मैंने डायरेक्टर कार्तिक से सीक्वल के बारे में भी कहा है। फिल्म को लेकर धनुष का कहना है कि मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं इस फिल्म का इंतजार काफी समय से कर रहा हूं। काश यह फिल्म थोड़ी बेहतर सिचुएशन में रिलीज होती। बस इसी बात से दुखी हूं। 


हॉलीवुड फिल्म में भी आएंगे नजर
उन्होंने ट्वीट कर हाल ही में फिल्म को सिनेमाघरों में ना रिलीज करने पर आपत्ति भी जताई थी। बता दें कि फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज डायरेक्ट किया है। धनुष काफी समय से विदेश में अपनी हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन की शूटिंग में बिजी थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वो शूटिंग पूरी कर देश लौट आए हैं, जिसके बाद वो कार्थिक नारेण की फिल्म डी43 की शूटिंग शुरू करेंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा