साउथ के इस सुपरस्टार ने छोड़ी ऋतिक रोशन की 600 करोड़ बजट वाली 'रामायण', सामने आ रही 1 बड़ी वजह

Published : Jul 22, 2021, 04:40 PM IST
साउथ के इस सुपरस्टार ने छोड़ी ऋतिक रोशन की 600 करोड़ बजट वाली 'रामायण', सामने आ रही 1 बड़ी वजह

सार

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 600 करोड़ के बजट वाली फिल्म रामायण में महेश बाबू ने काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, उन्होंने बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली की एक अपकमिंग फिल्म के लिए रामायण जैसा बिग बजट फिल्म को छोड़ दिया है।

मुंबई. डायरेक्टर नितेश तिवारी ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को अपनी रामायण (Ramayana) ऑफर की थी, जिसका बजट करीब 600 करोड़ रुपए है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Depika Padukone) सीता का रोल प्ले करती नजर आएंगी। मगर अब फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। खबर यह है कि महेश बाबू ने रामायण में का करने से मना कर दिया है। दरअसल, उन्होंने बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली की एक अपकमिंग फिल्म के लिए रामायण जैसा बिग बजट फिल्म को छोड़ दिया है।


पीपिंगमून की रिपोर्ट की मानें तो बाहुबली सीरीज के बाद ही महेश बाबू और राजामौली के बीच एक फिल्म के लिए सहमति बनी थी। यह फिल्म उन्होंने रामायण से पहले ही साइन कर ली थी। राजामौली आरआआर रिलीज करने के बाद अपनी फिल्म महेश बाबू के साथ शुरू कर देंगे। जिन डेट्स में राजामौली की फिल्म शूट होगी, उन्हीं तारीखों में रामायण को शूट करने की प्लानिंग चल रही है। महेश बाबू पहले से ही राजामौली को अपनी डेट्स दे चुके हैं, और यही वजह है कि उन्होंने रामायण को छोड़ने का मन बनाया है।


फिल्म रामायण के निर्माता मधु मेंटेना बड़े स्टार्स को अपनी फिल्म में साइन करना चाहते हैं, जिस कारण वो बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक के सुपरस्टार्स से बात कर रहे हैं। महेश बाबू द्वारा रामायण छोड़ने के बाद ऋतिक रोशन को लेकर भी संशय बना हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक जब तक फिल्म शुरू न कर दें, तब तक यह नहीं कहा जा सकता है कि वो इसका हिस्सा हैं। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

कौन हैं एक्ट्रेस Eesha Rebba? पुलिस में दर्ज कराई Harassment की शिकायत
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Networth: दौलत के मामले में कौन है असली बॉस?