एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 48 की उम्र में इस एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

Published : Dec 29, 2020, 11:11 AM ISTUpdated : Dec 29, 2020, 05:53 PM IST
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, 48 की उम्र में इस एक्टर ने कहा दुनिया को अलविदा

सार

ये साल यानी 2020 खत्म होने को है लेकिन साल से बुरी खबरें आना अभी भी रूक नहीं रही है। सोमवार को तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (arun alexander) का निधन हो गया। वे 48 साल के थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (lokesh kanagaraj) ने दी। उन्होंने ट्विटर पर अरुण के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की। लोकेश ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाओगे। अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा मेरे दिल मे खास जगह रखते हैं। 

मुंबई. ये साल यानी 2020 खत्म होने को है लेकिन साल से बुरी खबरें आना अभी भी रूक नहीं रही है। सोमवार को तमिल एक्टर और डबिंग आर्टिस्ट अरुण अलेक्जेंडर (arun alexander) का निधन हो गया। वे 48 साल के थे। अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी डायरेक्टर लोकेश कानागराज (lokesh kanagaraj) ने दी। उन्होंने ट्विटर पर अरुण के निधन की खबर फैंस के साथ शेयर की। लोकेश ने लिखा- यकीन नहीं हो रहा कि आप इतनी जल्दी हमें छोड़कर चले जाओगे। अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। आपकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा और आप हमेशा मेरे दिल मे खास जगह रखते हैं। 

अरुण की लेटेस्ट फिल्म मास्टर नए साल जनवरी में रिलीज होगी। इसमें एक्टर विजय (Vijay) लीड रोल में नजर आएंगे। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एक मशहूर डबिंग आर्टिस्ट होने के अलावा अरुण ने कोलामावु कोकिला, कैथी और बिगिल जैसी फिल्मों में भी काम किया है।


बता दें कि इस साल केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की फिल्म इंडस्ट्री ने भी कई नामी स्टार्स को खोया है। ये साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बुरा साबित हुआ। सुशांत सिंह राजपूत से लेकर इरफान खान, ऋषि कपूर, सरोज खान जैसे कई नामी स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के धमाल से पहले Toxic का कमाल, यश की मूवी ने मारा तगड़ा हाथ
AR Rahman के सपोर्ट में उतरा साउथ सुपरस्टार, Kangana Ranaut पर बरसा