26 साल की TV एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैमिली ने लगाया ब्वॉयफ्रेंड पर प्रताड़ना का आरोप

Published : Sep 09, 2020, 02:39 PM ISTUpdated : Sep 09, 2020, 04:39 PM IST
26 साल की TV एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैमिली ने लगाया ब्वॉयफ्रेंड पर प्रताड़ना का आरोप

सार

कोरोना काल में कई बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। साउथ एक्टर जयप्रकाश रेड्डी के निधन के बाद अब टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन की खबर के बाद से उनका परिवार, फैंस और टीवी सेलेब्स शोक में हैं। श्रावणी ने 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। वे इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। वे 26 साल की थी। 

मुंबई. साउथ एक्टर जयप्रकाश रेड्डी के निधन के शोक से फैंस अभी उभरे भी नहीं थे कि टीवी की दुनिया की एक और एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तेलुगु टीवी एक्ट्रेस श्रावणी कोंडापल्ली ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर के बाद से उनका परिवार, फैंस और टीवी सेलेब्स शोक में हैं। श्रावणी ने 'मौनरागम' और 'मनसु ममता' जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम किया है। वे इस समय 'मानसू ममता' सीरियल में नजर आ रही थीं। वे 26 साल की थी। 


ब्वॉयफ्रेंड पर प्रताड़ना का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रावणी का शव हैदराबाद के मधुरनगर में उनके घर के बाथरूम की छत से लटका पाया गया था। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, श्रावणी के परिवार ने उनके ब्वॉयफ्रेंड देवराज रेड्डी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। देवराज  द्वारा प्रताड़ना की वजह से श्रावणी ने आत्महत्या की हैं। मृतका के परिवार ने एस्सार नगर पुलिस स्टेशन में देवराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


8 साल से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय
मंगलवार रात करीब 10 बजे आत्महत्या की। वह हैदराबाद के एस्सार नगर पीएस मथुरा नगर में एच 56 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहती थीं। श्रावणी के भाई ने आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। आपको बता दें  श्रावणी पिछले 8 सालों से तेलुगु टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय थी। उनके निधन से शो के स्टार्स, क्रू मेंबर्स और फैंस शोक में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The Raja Saab Day 3: प्रभास की फिल्म 100Cr पार, कमाई के गिरावट पर बनाया बड़ा रिकार्ड
The Raja Saab Flop होते देखे मेकर्स ने चली चाल, दूसरे ही दिन फिल्म में किया यह बदलाव!