
मुंबई/कर्नाटक. सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कन्नड़ एक्टर सुशील गौड़ा अपने होमटाउन मंड्या (कर्नाटक) में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत के पीछे का कारण अभी सामने नहीं आया है। सुशील को कन्नड़ टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में काम करने के लिए जाना जाता है। वो कन्नड़ फिल्म 'सलगा' में भी नजर आने वाले थे। इस फिल्म में वो पुलिस का रोल निभा रहे थे।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
सुशील की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे। एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनको श्रद्धांजलि दी है। अमिता ने उनके साथ 'अंतपुरा' में काम किया था।
सेलेब्स ने किया शोक व्यक्त
एक्टर दुनिया विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वो हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वो हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रूकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।' निर्देशक अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'बेहद दुखद खबर मिली। सुशील, जो टीवी सीरियल 'अंतपुरा' में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।