
मुंबई. तमिल टीवी एक्ट्रेस जयाश्री ने बीती रात आत्महत्या करने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने ढेर सारी नींद को गोलियां खा ली थी। नींद की गोलियां खाने के बाद जयाश्री ने फ्रेंड के नाम ऑडियो मैसेज भेजा। एक्ट्रेस का ये मैसेज गुड बाय मैसेज था, जिसमें उसने बोला-"मैं उदास हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं बेकार महसूस करती हूं। मैं अब जीना नहीं चाहती। ये मैसेज आपके समर्थन का धन्यवाद करने के लिए है। आपने मुझे एक बहन की तरह माना और मेरे परेशान समय में वहां रहने के लिए धन्यवाद। यह मेरा अलविदा संदेश है।" मैसेज सुनकर दोस्त दौडे-दौड़े घर पहुंचे और जयश्री को अस्पताल में एडमिट करवाया। एक्ट्रेस का चेन्नई के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। एक्ट्रेस ने मैसेज में फ्रेंड से उसके बच्चे का ध्यान रखने तक के लिए कहा था।
पति का है दूसरी महिला से अफेयर
जयश्री लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही थी। उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति ईश्वर रघुनाथन का दूसरी एक्ट्रेस महालक्ष्मी के साथ अफेयर चल रहा है। एक्ट्रेस ने महालक्ष्मी से उसके पति से दूर रहने को भी कहा तो महालक्ष्मी ने कहा कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पति द्वारा बच्चे के साथ मारपीट करने के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। ईश्वर को जेल भी हुई थी। हालांकि, वो बाद में बेल पर छूट गया था।
शराब पीकर मारपीट करता था पति
जयश्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पति शराब पीकर बच्चे के साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं पति ने उसके साथ भी कई बार मारपीट की। जयाश्री ने पति पर उनसे पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था। जयाश्री का कहना था कि ईश्वर ने उनसे लाखों रुपए लिए और वापस करने के तैयार नहीं है। इतना ही नहीं जयाश्री ने भी बताया था कि ईश्वर ने घर खरीदने के लिए उनके गहने तक बेच दिए थे। इन सभी वजहों के कारण जयश्री डिप्रेशन में चली गई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।